{"_id":"6185818ace2d8a681b4bdc7e","slug":"bhai-duej-badaun-news-bly465194034","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैया दूज के लिए रोडवेज तैयार, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैया दूज के लिए रोडवेज तैयार, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
विज्ञापन
रोडवेज वर्कशॉप में भैयादूज के लिए होती तैयारी। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। भैया दूज पर बहनों को किसी तरह की समस्या न हो इसको लेकर रोडवेज ने कमर कस ली है। कर्मचारियों का अवकाश रद्द कर दिया गया है। बदायूं डिपो की ओर से भैयादूज पर डिपो के बेड़े में शामिल 131 बसों के साथ 37 अनुबंधित बसों का दौड़ाने और जरूरत के हिसाब से बसों के फेरे बढ़ाने का दावा किया गया है। हालांकि, इससे पहले रक्षाबंधन पर भी इसी तरह का दावा किया गया था, लेकिन उस दौरान बहनों को काफी दिक्कत हुई थी।
भैया दूज को लेकर परिवहन निगम के बदायूं डिपो ने खास इंतजाम किए हैं। बदायूं-दिल्ली के बीच तीन रूट पर बसों का संचालन किया जाएगा। दिल्ली के लिए चौबीस घंटे बस सेवा की बात कही गई है। बदायूं से बिल्सी, संभल और सहसवान होते हुए दिल्ली के लिए बसों को भेजा जाएगा। इसके साथ ही बदायूं-बरेली, बदायूं-फर्रुखाबाद, बदायूं-चंदौसी, बदायूं-दातागंज रूटों पर भी अतिरिक्त बसों के साथ बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
एआरएम लक्ष्मण सिंह का कहना है कि डिपो की बसों के अलावा सभी 37 अनुबंधित बस का संचालन कराया जा रहा है। साफ निर्देश दिए गए हैं कि सभी बसों को बस स्टेशन से होकर ही गुजारा जाए। चालकों और परिचालकों के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
चालकों और परिचालकों के लिए 11 मई तक के लिए प्रोत्साहन योजना भी लागू की गई है। यात्रियों की सभी सुविधाओं के लिए बस स्टेशन पर कंट्रोल रूम बनवाया गया है। यात्री पूछताछ के लिए भी अलग से कक्ष बनाया गया है। भैयादूज पर बहनों के लिए किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना होगा। संवाद