फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bhagwat Katha

माखन चोरी की लीला सुनकर श्रद्धालु भावविभोर

Tue, 08 Feb 2022 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Bhagwat Katha
बिल्सी के रायपुर बुजुर्ग में कथा सुनाते सुरेश रतन महाराज जी। संवाद - फोटो : BADAUN
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग में चल रही भागवत कथा के छठे दिन सोमवार को अमापुर से पधारे कथावाचक सुरेश रतन ने भगवान श्रीकृष्ण की बाललीला, माखन चोरी व गोवर्धन पूजा की कथा को सुनाया। कथा सुनकर सभी श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

कथावाचक ने कहा कि भगवान की लीलाएं मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने बचपन में अनेक लीलाएं कीं। बालकृष्ण सभी का मनमोह लिया करते थे। नटखट स्वभाव के चलते यशोदा मां के पास उनकी हर रोज शिकायत आती थीं। मां उन्हें कहती थी कि प्रतिदिन तुम माखन चुरा के खाया करते हो तो वह तुरंत मुंह खोलकर मां को दिखा दिया करते थे कि मैंने माखन नहीं खाया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण गोप-ग्वालों के साथ गोवर्धन पर्वत पर गए थे। वहां गोपिकाएं भोजन बनाकर उत्सव मना रहीं थीं।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण के पूछने पर उन्होंने बताया कि आज के ही दिन देवों के स्वामी इंद्र का पूजन होता है। इससे प्रसन्न होकर इंद्र ब्रज में वर्षा करते हैं जिससे प्रचुर अन्न पैदा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान कृष्ण ने कहा कि इंद्र में क्या शक्ति है। उनसे अधिक शक्तिशाली तो हमारा गोवर्धन पर्वत है। इसके कारण ही वर्षा होती है। हमें गोवर्धन की पूजा करनी चाहिए। बाद में श्रीकृष्ण की यह बात मानी गई और ब्रज में गोवर्धन पूजा की तैयारियां शुरू हो गई। बीच-बीच में कान्हा की झांकी भी प्रस्तुत की गई। इसे देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो उठे। इस मौके पर केशव शाक्य, चरन सिंह, नत्थूलाल, बांकेलाल सागर, नेत्रपाल सिंह पाली, सुरेश सिंह, शारदा देवी, सुषमा शाक्य, प्रेमवती, सोमेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed