फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bhagwat Katha

सच्चा मित्र वही होता है, जो विपत्ति में काम आए

Mon, 24 Jan 2022 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bhagwat Katha
भागवत कथा का श्रवण करते श्रद्धलु। संवाद - फोटो : BADAUN
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया स्थित वृद्धाश्रम पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा का सोमवार को समापन हो गया। इस दौरान सुदामा की कथा सुनाई गई।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश से पधारे कथावाचक दीपक शास्त्री ने सुदामा चरित्र का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सच्चा मित्र वही होता है जो विपत्ति के समय अपने मित्र के काम आए। संसार में सबसे धनवान वही है, जिसके पास रामनाम रूपी धन है। श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता संसार में इसका उदाहरण है। कथा में सत्संग महिमा का भी वर्णन किया गया।

इस दौरान श्री राधा-कृष्ण की सुंदर झांकी भी सजाई गई। भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे।
अंत में पूजन किया गया और प्रसाद का वितरण हुआ। मंगलवार को यहां भंडारा आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर महंत श्रीप्रकाश नंद महाराज, आश्रम के संचालक उमाशंकर शास्त्री, वेदव्यास शर्मा, शिवगौड़, जगदीश चंद तिवारी, संतोष सोमानी, उमेश शर्मा, राहुल, प्रिंस माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed