फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bhabhi brother harassed girl by promising marriage in budaun

Budaun News: भाभी के भाई ने शादी का झांसा देकर लूटी आबरू, बीएड की छात्रा ने छह आरोपियों पर कराई रिपोर्ट

Sat, 01 Mar 2025 05:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Mar 2025 05:14 PM IST
सार

बीएड की छात्रा ने यौन शोषण और जानलेवा हमला करने के मामले में छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों में छात्रा की भाभी भी शामिल है।

विज्ञापन
Bhabhi brother harassed girl by promising marriage in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में शादी का झांसा देकर बीएड की छात्रा से यौन शोषण करने और जानलेवा हमले के मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों में छात्रा की सगी भाभी और उसका भाई भी शामिल है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बीएड की छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब तीन साल से वह भाभी के भाई के साथ प्रेम संबंध में थी। इस दौरान भाभी का भाई शादी का झांसा देकर उससे लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब वह शादी की बात कहती तो युवक भाभी से शिकायत करके उसके साथ मारपीट करता। इस दौरान युवक के जीजा ने भी छेड़छाड़ की। 
विज्ञापन


छात्रा का कहना है कि बृहस्पतिवार को वह बरेली में थी। इस दौरान युवक शादी की बात कहकर गाड़ी से उसे घर ले आया। गाड़ी में छात्रा का भाई भी मौजूद था। जब वह अपने घर पहुंची। वहां पहले से ही युवक का जीजा और उसकी पत्नी, भाभी, आरोपी युवक का पिता मौजूद थे। आरोप है कि घर में घुसते ही युवक ने दरवाजा बंद कर लिया। एक राय होकर जान से मारने के इरादे से उसके साथ मारपीट की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: बेमेल इंजेक्शन की सात डोज... 15 मिनट में थम गईं सांसें; सिपाही पति ने खुद बताई पत्नी के कत्ल की पूरी कहानी

गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की गई। वह किसी तरह आरोपियों के चुंगल से बचकर हरप्रसाद मंदिर तक पहुंची। यहां पुलिस को सूचना दी। उसे डायल 112 की पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed