फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bewildered by heavy rains with stormy wind Shrwasi

तूफानी हवा के साथ तेज बारिश से घबराए शहरवासी

Mon, 13 Jun 2016 11:17 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 13 Jun 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Bewildered by heavy rains with stormy wind Shrwasi
baris
दिन भर सूरज की तपिश झेल रहे लोगों को सोमवार की रात में आई तूफानी हवा के साथ आई तेज बारिश ने परेशान कर दिया। तूफानी बारिश में शहर और जिले में विभिन्न स्थानों पर रखे टिन शेड और छप्पर उड़ गए। पोल गिरने के साथ पेड़ भी धराशायी हो गए। करीब 10 मिनट के इस तूफान ने विद्युत व्यवस्था को चौपट कर दिया। इसकी वजह से शहर का यातायात करीब 10 मिनट तक थमा नजर आया। कई जगह खिड़कियों पर लगे कांच के शीशे टूट गए।  
विज्ञापन

सोमवार रात नौ बजे के करीब बारिश और तेज हवा की वजह से लोगों को गर्मी से तो निजात मिली,  लेकिन शहर के गांधी ग्राउंड में नुमाइश का आनंद ले रहे लोगों के लिए ये दुस्वप्न बन गई। अचानक मौसम का ये पलटवार उनके लिए किसी डरावने सपने से कम नहीं दिखा। तूफान हवा की वजह से हवा-हवाई झूलों पर बैठे लोगों की सांसे ही अटक गईं। बमुश्किल उनको उतारा गया। तूफानी हवा की वजह से नुमाइश में लगा मिकी माउस उड़ गया, जबकि कई दुकानों के साथ मेला कोतवाली के पास लगे टिन शेड उड़ गए। नुमाइश में की गई लाइटिंग में स्पॉर्किंग होती रही, जिससे मेले की इमरजेंसी लाइट को छोड़कर पूरी लाइट आफ कर दी गई। तमाम महिलाएं और बच्चे अस्थायी कोतवाली में जाकर टिके। उनके चेहरे खौफ से तारी थे। मेले में फंसे लोगों की जान अटकी रही। जब बारिश थमी तो सब तेजी से घरों की ओर निकले। लाइट न होने से कई जगह जलभराव मेें लोग फंस गए। वाहनों को खींचकर निकालना पड़ा। कुछ देर रुकने के बाद बारिश फिर शुरू हो गई।
विज्ञापन

----
डराते रहे गांधी ग्राउंड में लगे झूले 
बदायूं। गांधी ग्राउंड नुमाइश में दर्जनों झूले लगे हुए हैं। तेज तूफान की वजह से खतरनाक और हवा-हवाई झूले तेजी के साथ तूफानी हवा में चलते रहे। इससे गांधी ग्राउंड में मौजूद लोगों को डर सताता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ओवरब्रिज के पास गिरा टावर
बदायूं। तूफानी हवा की वजह से ओवर ब्रिज के पास मोबाइल कंपनी का टावर गिर गया। हालांकि ये छत पर ही गिरा, इससे किसी को नुकसान नहीं हुआ। सकरी क्लीनिक के पास छत से टिन उड़कर दूसरे के घर में गिरी। 

----
रात भर खोजते रहे फाल्ट
बदायूं। कहीं कोई हादसा न हो जाए, इसलिए लाइट गुल कर दी गई। बिजली विभाग के अधिकारी फाल्ट तलाशते रहे। एक्सईएन छैल बिहारी ने बताया कि कई जगह लाइन डिस्टर्ब हुई है। पोल गिरे हैं। बिजली सप्लाई रात में शुरू नहीं की जा सकती। रात भर फाल्ट खोजे जाएंगे। सुबह ही सप्लाई शुरू हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed