बिल्सी। गांव बेहटा गुंसाई में चल रहे बीजीपीएल-7 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को बेहटा सुपर किंग और बेहटा पावर हिटर टीम के बीच मैच खेला गया। बेहटा सुपर किंग के कप्तान नेम सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। उनकी टीम ने निर्धारित 12 ओवर में नौ विकेट खोकर 125 रनों का स्कोर बनाया। अभिषेक उपाध्याय 30, अजय ने 28, सत्यम वार्ष्णेय 11 और आजम ने 10 रनों का योगदान दिया। बेहटा पावर हिटर की ओर से गेंदबाजी करते हुए राजीव पुरी ने दो, गौरव ठाकुर ने तीन, विकेट और दुर्गेश वार्ष्णेय ने दो-दो विकेट लिए। इसके बाद 125 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी बेहटा पॉवर हिटर की टीम 12 ओवर में 119 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई। दुर्गेश वार्ष्णेय वार्ष्णेय ने 23, जितेंद्र ठाकुर ने 24, आमिर कुरैशी ने 37 रनों की पारी खेली। वहीं बेहटा सुपर किंग की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए शेखर वार्ष्णेय ने दो, नेमसिंह ने चार, विशाल शर्मा ने एक विकेट लिया। इस प्रकार बेहटा सुपर किंग को छह रनों से विजयी घोषित किया गया। टीम की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अभिषेक उपाध्याय को 30 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। विकास पुरी, निशु पुरी, बालकिशन गुप्ता, नत्थूलाल गुप्ता, योगेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, रवि गुप्ता, शशांक गुप्ता, योगेश पाली आदि मौजूद रहे।