{"_id":"648e0a26c9e09ccce603ac99","slug":"behta-super-indians-beat-super-kings-by-26-runs-badaun-news-c-4-1-184819-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बेहटा सुपर इंडियंस ने सुपर किंग्स को 26 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बेहटा सुपर इंडियंस ने सुपर किंग्स को 26 रन से हराया
Sun, 18 Jun 2023 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 18 Jun 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
विजेता टीम की कप्तान प्रद्युमन पुरी को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड देते आयोजक। संवाद
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुसाईं में चल रहे बीजीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को बेहटा सुपर इंडियंस टीम और बेहटा सुपर किंग्स के बीच मैच खेला गया। इसमें बेहटा सुपर इंडियंस की टीम 26 रन से विजयी रही।
बेहटा सुपर इंडियंस के कप्तान प्रद्युम्न पुरी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सुपर इंडियंस टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर बल्लेबाज शोभित पुरी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद सुपर इंडियंस के एक छोर से विकेटों की झड़ी लग गई। उसके पांच बल्लेबाज बिना कोई रन बनाए चलते बने। दूसरे छोर से कप्तान प्रद्युम्न पुरी ने टीम को संभाला। उन्होंने 22 गेंदों पर 53 रन की आतिशी पारी खेलकर टीम को 71 रन का सम्मानजनक स्कोर दिया।
सुपर किंग टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए शेखर गुप्ता ने तीन ओवर में 26 रन देकर दो, नेमसिंह बघेल ने तीन ओवर में 28 रन देकर दो और अभय यादव ने मेडन ओवर में दो विकेट हासिल किए। इसके बाद बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी सुपर किंग्स टीम की शुरुआत अच्छी रही। नेमसिंह बघेल ने पहले ही ओवर में दो छक्के लगाकर टीम को जीत की ओर अग्रसर किया, लेकिन इसके बाद विकेट गिरने की झड़ी लग गई। चार बल्लेबाज बगैर खाता खोले चले गए।
विज्ञापन
इस प्रकार पूरी टीम 45 रन पर ऑल आउट हो गई। सुपर इंडियंस के गेंदबाज गौरव ठाकुर ने तीन, विशाल उपाध्याय ने दो विकेट चटकाए। प्रद्युम्न पुरी को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। इस मौके पर बालकृष्ण गुप्ता, राजेश गुप्ता, संदीप पुरी, बब्लू पुरी, सोनू गुप्ता, सुमित गुप्ता, गौरव पुरी, शिवम गुप्ता, मोनू गुप्ता आदि मौजूद रहे।