{"_id":"6654dad6aa1bb2716905f754","slug":"behta-delhi-tiger-beat-behta-royal-by-nine-runs-badaun-news-c-123-1-sbly1006-119443-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बेहटा दिल्ली टाइगर ने बेहटा रॉयल को नौ रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बेहटा दिल्ली टाइगर ने बेहटा रॉयल को नौ रन से हराया
विज्ञापन
शानू खान को मैन ऑफ द मैच देते आयोजक। संवाद
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में चल रहे बीजीपीएल-7 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को बेहटा दिल्ली टाइगर और बेहटा रॉयल टीम के बीच मैच हुआ।
बेहटा दिल्ली टाइगर के कैप्टन आयुष वार्ष्णेय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाज ट्विंकल और ध्रुव वार्ष्णेय ने तीसरे विकेट के लिए धुआंधार 42 रनों की साझेदारी की। टीम 89 रन के स्कोर पर आल आउट हो गई। गेंदबाजी में रॉयल्स की ओर से डब्ल्यू और सचिन ने दो-दो, भगवान सिंह एक और राजुल पुरी ने तीन विकेट लिए।
इसके बाद 90 रन का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी बेहटा रॉयल टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पूरी टीम 80 रन के स्कोर पर आलआउट हो गई। इस प्रकार बेहटा दिल्ली टाइगर टीम ने नौ रन से मैच जीत लिया। दिल्ली टाइगर की ओर से आयुष ने तीन, ध्रुव, शेरा, ट्विंकल ने एक-एक और शानू खान ने महत्वपूर्ण तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
टीम की ओर से शानू खान को मैन ऑफ मैच के लिए चुना गया। इस मौके पर मैच के दौरान अध्यक्ष शुभम पुरी, राजेश वार्ष्णेय, शानू वार्ष्णेय, नवल पुरी आदि मौजूद रहे।
सिरतोल रॉयल इंडियन टीम ने 14 रन से जीता मैच
बिल्सी। गांव सिरतौल में चल रहे सिरतौल क्रिकेट प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में सोमवार को सिरतौल रॉयल्स इंडियंस और सिरतौल सुपर किंग के बीच मैच हुआ।
सिरतौल सुपर किंग के कप्तान दया शर्मा ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। सिरतोल रॉयल इंडियन टीम ने पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित 12 ओवर में दो विकेट खोकर 120 रन का स्कोर खड़ा किया। सर्वाधिक अनमोल सिंह ने 31 एवं सोनू ने 23 रन बनाए। सुपर किंग की ओर से मनी उपाध्याय एवं अंश ने एक-एक विकेट लिया। इसके बाद 121 रन का लक्ष्य लेकर उतरी सिरतौल सुपर किंग टीम 106 रन पर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार सुपर किंग टीम को 14 रन से विजयी घोषित किया गया।
विजेता टीम के खिलाड़ी क्षितिज प्रताप सिंह के शानदार कैच ने उनकी टीम को मैच जिताया। शानदार प्रदर्शन के लिए अनमोल सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर अमित उपाध्याय, विजेंद्र सिंह, सुरेश शर्मा, वीरेश सिंह, जय नारायण सिंह, पवन उपाध्याय, सर्वेश आदि मौजूद रहे। संवाद