{"_id":"68279b21a6cf089fa804ce1a","slug":"behat-champions-beat-delhi-tigers-by-5-runs-badaun-news-c-123-1-sbly1006-139516-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बेहटा चैंपियंस ने दिल्ली टाइगर को पांच रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बेहटा चैंपियंस ने दिल्ली टाइगर को पांच रनों से हराया
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में शुक्रवार से शुरू हुए बेहटा गुंसाईं प्रीमियर लीग (बीजीपीएल) का पूर्व जिपं सदस्य ममता शाक्य ने शुभारंभ किया। आयोजक शिवमपुरी समेत उनकी टीम ने उनका स्वागत किया और मैच में भाग ले रहीं टीमों के खिलाड़ियों से परिचय कराया।
पहला मैच बेहटा चैंपियंस एवं बेहटा दिल्ली टाइगर के मध्य खेला गया। इसमें बेहटा चैंपियंस ने दिल्ली टाइगर को पांच रनों से हरा दिया। दिल्ली टाइगर के कप्तान आयुष वार्ष्णेय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बेहटा चैंपियंस ने पहले खेलते हुए निर्धारित 12 ओवर में नौ विकेट पर 126 रन बनाए। इसमें आर्यन ने 16, कप्तान कौशिक पुरी ने 12, गौरव ने 38, मॉनिश सिद्दीकी ने 15 रन का योगदान दिया। इसके बाद 126 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी दिल्ली टाइगर ने निर्धारित 12 ओवर में 121 रनों पर आल आउट हो गई। जिसमें नेम सिंह ने 19, कप्तान आयुष वार्ष्णेय ने छह, दीपेंद्र ने 19, विवेक कश्यप ने आठ रनों का योगदान दिया। इस प्रकार बेहटा चैंपियंस टीम को पांच रनों से विजयी घोषित किया गया। साथ ही गौरव को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर ममता शाक्य ने कहा कि इस प्रकार की लीग मैच के आयोजन से प्रतिभाओं को मौका मिलता है।