फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Behat Challengers defeated Bhilauliya Lions by six wicketsBehat Challengers defeated Bhilauliya Lions by six wickets

Budaun News: बेहटा चैलेंजर्स ने भिलौलिया लायंस को छह विकेट से हराया

Mon, 26 May 2025 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Behat Challengers defeated Bhilauliya Lions by six wicketsBehat Challengers defeated Bhilauliya Lions by six wickets
कप्तान चंदू को मैन ऑफ द मैच देते आयोजक। संवाद
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाईं में चल रहे बीजीपीएल-8 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को बेहटा चैलेंजर्स और भिलोलिया लायंस के बीच मैच खेला गया। इसमें बेहटा चैलेंजर्स ने भिलौलिया लायंस को छह विकेट से हराकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

बेहटा चैलेंजर्स के कप्तान चंदू ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले खेलते हुए भिलौलिया लायंस की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 105 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें टीम की ओर से भूरा ने 74, धीरेंद्र ने 11, रोहन ने आठ हरि सिंह और प्रदीप ने एक-एक रन बनाया। वहीं बेहटा चैलेंजर्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कप्तान चंदू ने तीन, जगतपाल ने दो, अंकुर, शिवम और ध्रुव ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

बेहटा चैलेंजर्स से 105 रन की लक्ष्य का पीछा करते हुए चार विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। कप्तान चंदू ने अर्धशतक लगाते हुए 57 रन, आजम ने आठ, संजय ने दो, ध्रुव ने पांच रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। टीम की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने कप्तान चंदू को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर शुभम पुरी, समोदपुरी, यीशु मिश्रा, ठाकुरदास कोहली, देव गुप्ता, माधव गुप्ता, सुमित गुप्ता, कन्हैया वार्ष्णेय, लालमन कोहली, शिवम गुप्ता, बालकिशन गुप्ता आदि मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed