फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Behat Blue Caps beat Super Indian by five wickets

Budaun News: बेहटा ब्लू कैप्स ने सुपर इंडियन को पांच विकेट से हराया

Sun, 18 May 2025 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Behat Blue Caps beat Super Indian by five wickets
रवित शर्मा को मैन ऑफ द मैच देते आयोजक। संवाद - फोटो : बिसौली में सम्मानित किए गए डी पॉल स्कूल के मेधावी और साथ में प्रबंधक फादर मार्टिन बीसी। स्रोत: स्कूल
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में चल रहे बीजीपीएल-8 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को बेहटा ब्लू कैप्स और बेहटा सुपर इंडियन टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें बेहटा ब्लू कैप्स ने सुपर इंडियन को पांच विकेट से मैच हरा दिया।
विज्ञापन

बेहटा ब्लू कैप्स के कप्तान राजा वार्ष्णेय ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेहटा सुपर इंडियन के टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उनकी टीम 114 रन बनाकर आलआउट हो गई। उसमें रामकिशन ने 12, शिवम ने 14, अनुभव ने 16, नोबिता ने 13 रन बनाए। बेहटा ब्लू कैप्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए रवित और अरुण ने तीन-तीन, शिवम ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

जवाब में 115 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी ब्लू कैप्स की टीम की शुरुआत अच्छी रही और उन्होंने शुरू के 11 ओवर में ही आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें मनीष वार्ष्णेय ने 31, रवित शर्मा ने 39, अरुण ने 16, डब्लू ठाकुर छह रन बनाए। बेहटा सुपर इंडियन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रामकृष्ण, मुदित असावा और अनुभव ने दो-दो विकेट लिए। बेहटा ब्लू कैप्स की ओर से रवित शर्मा को 39 रन और तीन विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर अध्यक्ष शुभम पूरी, पुलकित गुप्ता, सुमित गुप्ता, ओम वार्ष्णेय, योगेश शाक्य, राधा कृष्ण, श्रीकृष्ण, सुनील, मुकेश कुमार, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed