फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   B.Ed entrance exam will be held at four centers, 1441 candidates will appear

Budaun News: चार केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा, शामिल होंगे 1441 अभ्यर्थी

Wed, 28 May 2025 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
B.Ed entrance exam will be held at four centers, 1441 candidates will appear
बदायूं। एक जून को होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में चार केंद्र बनाए गए हैं। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित इस परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शुचितापूर्ण कराने के लिए डीएम अवनीश राय ने मंगलवार को अधिकारियों की बैठक ली। इस परीक्षा में 1441 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा की तैयारी को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में डीएम ने बैठक ली। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में यह परीक्षा होगी। अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी। परीक्षा केंद्रों में पार्किंग, प्रकाश और पेयजल व्यवस्था कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। परीक्षा से पहले सीसीटीवी कैमरा चेक करने को कहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए हर केंद्र पर पुलिस बल मौजूद रहे। बैठक में एडीएम प्रशासन अरुण कुमार, दास डिग्री कॉलेज के प्राचार्य आशीष कुमार सक्सेना समेत सभी केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
विज्ञापन



दो पाली में होगी प्रवेश परीक्षा
बीएड प्रवेश परीक्षा चार केंद्र पर दो पाली में कराई जाएगी। पहली पाली सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो से सायं पांच बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को दो पेपर अलग-अलग पाली में देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बनाए गए परीक्षा केंद्र
राजकीय महाविद्यालय में 173 अभ्यर्थी, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में 384 अभ्यर्थी, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में 384 अभ्यर्थी और एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज में 500 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।




स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सचल दल की रहेगी चौकसी
प्रत्येक केंद्र में एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। चार सदस्यीय सचल दल भी बनाया गया है। एसडीएम सदर को दास डिग्री कॉलेज व राजकीय इंटर कॉलेज के लिए केंद्र प्रतिनिधि, एसडीएम न्यायिक बिल्सी को राजकीय महाविद्यालय आवास विकास व राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के लिए केंद्र प्रतिनिधि बनाया गया है।



अभ्यर्थियों को विशेष निर्देश
परीक्षा के दिन प्रत्येक अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र की छाया प्रति, एक पासपोर्ट साइज फोटो और एक पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा में कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच, मोबाइल फोन या किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लाना प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed