फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Became trouble for travelers Jalopy of roadways buses

यात्रियों के लिए मुसीबत बनीं रोडवेज की खटारा बसें

Sun, 05 Jul 2015 08:14 PM IST
belsi
belsi Updated Sun, 05 Jul 2015 08:14 PM IST
विज्ञापन

दिल्ली-बदायूं रोड की जो बसें वाया बिल्सी जाती हैं। इनमें सुबह साढ़े पांच एवं छह बजे चलने वाली रोडवेज की बसें यात्रियों के लिए मुसीबत बन गई है। ये बस आए दिन रास्ते में खराब हो जाती हैं। कभी-कभी तो यहां से दिल्ली के लिए जाती ही नहीं हैं। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों का कहना है कि सुबह साढ़े पांच बजे बदायूं डिपो की बस रोजाना बिल्सी से दिल्ली के लिए जाती है। बस की स्थिति इतनी खराब है कि रास्ते में कई स्थानों पर बंद हो जाती है। जिससे यात्रियों का काफी समय बर्बाद होता है। इधर, बस चालकों का कहना है कि बस स्थिति के बारे में डिपो के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया हैै। मगर, किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया है। जिससे यात्रियों में रोष है।

विज्ञापन

कोई भी बस यांत्रिक दुरुस्ती के बाद ही निकाली जाती है। अगर, कहीं कोई शिकायत इस संबंध में आती है तो कार्यशाला के जिम्मेदारों से पूछताछ भी की जाती हैं। डिपो को कुछ और नई बसें मिल सकती हैं। ऐसा हुआ तो आगे यह समस्या भी नहीं रहेगी।
विज्ञापन

-जेपी सिंह, एआरएम, बदायूं डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed