फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Became the owner and registered the land, report on seven

Budaun News: मालिक बनकर किया जमीन का बैनामा, सात पर रिपोर्ट

Mon, 05 Aug 2024 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Became the owner and registered the land, report on seven
बदायूं। माेहल्ला गढ़ैय्या शहबाजपुर निवासी दिनेश कुमार गुप्ता ने सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है। उनका कहना है कि जो जमीन उनकी सास के नाम थी उसे एक आरोपी ने मालिक बनकर बेच दिया और अन्य आरोपियों ने उस जमीन का बैनामा करा लिया। उन्होंने इस संबंध में पुलिस से भी शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उन्होंने आरोपियों के खिलाफ न्यायालय की शरण ली और यह मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन

मोहल्ला गढ़ैय्या शहबाजपुर निवासी दिनेश कुमार गुप्ता का कहना है कि आरोपियों ने जिस जमीन का बैनामा किया और कराया है। वह जमीन उनके ददिया ससुर मुरलीधर रस्तोगी के नाम थी। उन्होंने 22 अक्तूबर 1993 को उनकी सास किरन रस्तोगी के नाम वसीयत कर दी थी। आज तक उस वसीयत को चुनौती नहीं दी गई और न वसीयत कहीं निरस्त ही हुई। इससे वह जमीन उनकी सास किरन रस्तोगी के नाम आ गई थी। उसी जमीन का फर्जी मालिक बनकर विमल रस्तोगी ने 22 अप्रैल 2022 को रामकुमार गुप्ता, उनकी पत्नी मीना गुप्ता, भाई प्रदीप कुमार गुप्ता और उनकी पत्नी ललिता गुप्ता के नाम बैनामा कर दिया, जबकि उसमें अपने बेटे राहुल रस्तोगी और आकाश दीप पुत्र राजेश कुमार को गवाह बनाया गया। सभी आरोपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला टिकटगंज के रहने वाले हैं। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्जकर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed