फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Beautification of Jindababa religious place of Usihat started with one and a half crore

Budaun News: उसहैत के जिंदबाबा धार्मिक स्थल का डेढ़ करोड़ से सुंदरीकरण शुरू

Fri, 27 Jun 2025 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Beautification of Jindababa religious place of Usihat started with one and a half crore
उसहैत के धार्मिक स्थल जिंदबाबा जाने वाली सड़क पर बिछाई गई कंकरीट। संवाद - फोटो : mathura
उसहैत। उसहैत के जिंद बाबा धार्मिक स्थल का डेढ़ करोड़ रुपये से सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। नगर पंचायत ने बजट जारी कर दिया है। 15 दिन पहले सभी निर्माण कार्य शुरू करा दिए गए है।
विज्ञापन

कस्बे के जिंद बाबा धार्मिक स्थल में लाखों श्रद्धालु आते हैं। मान्यता है यहां आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इससे इस स्थल के सुंदरीकरण से जहां धार्मिक महत्व बढ़ेगा। वहीं, पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। सुंदरीकरण की परियोजना में धार्मिक स्थल के परिक्रमा पथ का निर्माण, श्रद्धालुओं के ठहराव के लिए हॉल व यात्री शेड शामिल है। इसके लिए डेढ़ करोड़ रुपये का बजट तैयार किया था। इस पर शासन से मंजूरी मिल गई है। बजट भी नगर पंचायत ने जारी कर दिया है।
विज्ञापन

यह होने हैं काम
धार्मिक स्थल तक सीसी रोड का निर्माण 45 लाख रुपये से किया जाएगा। यात्री शेड 28 लाख रुपये और ठहराव के लिए हॉल समेत अन्य विकास कार्य के लिए 77 लाख में बनाए जाएंगे। करीब 600 मीटर लंबाई की तीन सड़कें मंदिर तक बनाई जाएगी। इससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए परिक्रमा पथ की राह सुगम होगी। इसके अलावा हॉल का भी निर्माण किया जाएगा। एक टीन शेड, मंदिर प्रांगण में इंटरलॉकिंग, दो वाटरकूलर, दो हाइमास्ट लाइट्स व 10 बैंच का निर्माण किया जाएगा। इस निर्माण कार्य का टेंडर अलापुर के अनुरोध गुप्ता को मिला है।

उसहैत के धार्मिक स्थल जिंदबाबा जाने वाली सड़क पर बिछाई गई कंकरीट। संवाद

उसहैत के धार्मिक स्थल जिंदबाबा जाने वाली सड़क पर बिछाई गई कंकरीट। संवाद- फोटो : mathura

उसहैत के धार्मिक स्थल जिंदबाबा जाने वाली सड़क पर बिछाई गई कंकरीट। संवाद

उसहैत के धार्मिक स्थल जिंदबाबा जाने वाली सड़क पर बिछाई गई कंकरीट। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed