फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   beaten to woman

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने महिला को पीटा, आरोपी दबोचा

Mon, 30 Nov 2020 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
beaten to woman
अलापुर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम उपरैला में तांत्रिक ने एक महिला की सरेआम पिटाई लगाई। महिला उसके पास इलाज कराने आई थी। तांत्रिक ने उसके परिवार वालों को पैसे लेने भेज दिया था। जब वह लौटे तो तांत्रिक उसके साथ मारपीट कर चुका था। उन्होंने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम धीमरी निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी को लेकर शुक्रवार शाम अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम उपरैला पहुंचा था। उस व्यक्ति के मुताबिक, उसकी पत्नी के ऊपर हवा का चक्कर था। उसका इलाज बरेली से चल रहा था। उसके साथ सास-ससुर भी थे। शाम के समय तांत्रिक ने रुपयों की मांग की। कहा कि वह हवन करेगा। तभी महिला के ऊपर चढ़ा भूत उतरेगा। उसने महिला के पति और पिता को रुपये लेने घर भेज दिया। महिला और उसकी मां तांत्रिक के पास रह गई। बताते हैं कि दोनों महिलाएं रात तांत्रिक के पास रुकीं। सुबह करीब सात बजे महिला चुपचाप वहां से खिसक आई। जब यह बात तांत्रिक को पता चली तो उसने कुछ युवकों को उसके पीछे भेज दिया। युवकों ने महिला को गांव में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में रोक लिया। तांत्रिक भी पहीं पहुंच गया। उसने वहीं सरेआम महिला के साथ मारपीट कर दी। इससे महिला के काफी गुम चोटें आईं।
विज्ञापन

इसकी सूचना पर महिला के परिवार वाले पहुंच गए। उनकी सूचना पर थाना पुलिस भी आ गई। पुलिस ने तांत्रिक को दबोच लिया। पुलिस उसे थाने ले गई है। महिला ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed