फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Be silent in the district The 513 teacher transfers

जिले में गुपचुप कर दिए  गए 513 शिक्षक ट्रांसफर

Tue, 29 Nov 2016 11:00 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 29 Nov 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कई शिक्षकों ने लगाया धांधली का आरोप
बेसिक शिक्षा विभाग में विवादों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला अब शिक्षकों के ट्रांसफर से जुड़ा है। जिले में गुपचुप तरीके  से 513 शिक्षकों का ट्रांसफर कर दिया गया है। अब खुद शिक्षक ही इसमें धांधली का आरोप लगा रहे हैं। 
उल्लेखनीय है कि इससे पहले ट्रांसफर प्रक्रिया होने पर शिक्षकों की सूची और विद्यालयों के नाम कार्यालय में चस्पा किए जाते हैं। जिसमें शिक्षक कार्यालय में पहुंचकर अपना नाम और विद्यालयों को देख लिया करते थे। इस बार ऐसा नहीं किया गया। शिक्षकों को ट्रांसफर होने की कोई सूचना ही नहीं है। सीधे तौर पर उन्हें ट्रांसफर लेटर दिया जा रहा है। ऐसे में कुछ शिक्षकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि विभाग द्वारा किए गए ट्रांसफर नियम विरुद्ध हैं। जिले में शिक्षकों की संख्या और विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या का कोई भी ध्यान नहीं रखा गया है। ऐसे में कुछ ऐसे विद्यालय हैं, जहां पर पहले ही शिक्षकों की कमी के चलते शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। मौजूदा स्थानांतरण प्रक्रिया में ऐसे विद्यालयों से और शिक्षकों को दूसरे विद्यालयों में स्थानांतरित कर दिया गया है। शासन के प्रपत्र के अनुसार शिक्षकों को विद्यालय, छात्र संख्या, शिक्षक संख्या के आधार पर ही स्थानांतरित किया जा सकता है। विभाग द्वारा ऐसे बिंदुओं का ध्यान नहीं दिया गया है। 
विज्ञापन

कुछ शिक्षकों ने नेताओं पर मनमाने ढंग से ट्रांसफर कराने का आरोप लगाया है। इस बारे में जब बीएसए पीसी यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शिक्षकों की सहुलियत के लिए ही इस प्रक्रिया को अपनाया गया है। स्थानांतरण प्रक्रिया में कोई भी धांधली नहीं की गई है। बुधवार को स्थानांतरित हुए शिक्षकों की सूची को कार्यालय में चस्पा करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सहसवान में 55 तबादले
जिले में हुए शिक्षकों के ट्रांसफर में सहसवान ब्लाक अव्वल रहा। कुल 513 में से अकेले सहसवान ब्लाक में 55 शिक्षकों का ट्रांसफर किया गया है। ऐसे में शिक्षकों के बीच इस बात की भी चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed