फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Be careful, AQI is increasing rapidly

Budaun News: रहें सावधान... तेजी से बढ़ रहा है एक्यूआई

Sat, 02 Dec 2023 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Be careful, AQI is increasing rapidly
शुक्रवार को मौसम में छाई धुंध। संवाद
बदायूं। करीब एक सप्ताह से मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। दो दिन से चटख धूप लगभग गायब है। बादलों और धुंध के कारण दृश्यता भी कम हो रही है। ऐसे में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) भी लगातार बढ़ रहा है। इससे सांस और फेफड़ों से जुड़ी बीमारी वाले मरीजों को दिक्क्त होने लगी है। रविवार को एक्यूआई दो सौ के भी पार जाने का अनुमान है।
विज्ञापन

अब सुबह के समय कोहरा छाने लगा है। दिन में धुंध छाई रहती है। हालांकि शुक्रवार का दिन थोड़ा राहत भरा रहा लेकिन आने वाले दिनों में एक्यूआई बढ़ सकता है। शनिवार को यह 150 के पार तो रविवार को करीब 210 के आसपास रहने का अनुमान है। शुक्रवार को एक्यूआई 146 रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानी डॉ. आलोक सागर गौतम के अनुसार यदि एक्यूआई 50 तक है तो हवा की गुणवत्ता संतोषजनक होती है और स्वास्थ्य के लिए किसी प्रकार का खतरा नहीं होता।
विज्ञापन

एक्यूआई 51 से 100 तक रहना सामान्य माना जाता है। 101 से 200 तक रहने पर माना जाता है कि हवा की गुणवत्ता बिगड़ रही है। ऐसे में सांस, फेफड़े या हृदय संबंधित बीमारियों वाले व्यक्तियों को बाहरी श्रम सीमित करने की सलाह दी जाती है। यदि एक्यूआई 200 के पार निकलता है तो यह स्थिति चिंताजनक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
जरूरत होने पर ही निकलें घर से, मास्क जरूर लगाएं
फोटो-17
वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. सुरेश चंद्र नौगरिया बताते हैं कि प्रदूषण के कारण सामान्य आदमी को भी परेशानी हो सकती है। सांंस, फेफड़े या हृदय रोगियों को तो विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। दूषित हवा में ज्यादा देर तक रहने पर सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। बेहतर होगा कि इन दिनों बाहर कम ही निकलें और निकलने पर मास्क जरूर लगाएं। दूषित हवा के संपर्क में आने पर सांस लेने में दिक्कत हो रही है तो नेबुलाइजर का प्रयोग कर सकते हैं। नेबुलाइजर के लिए रेप्स्यूल्स भी लगातार एक जैसे नहीं लेने चाहिए। इसके लिए डॉक्टर से सलाह की लेनी चाहिए।

शुक्रवार को मौसम में छाई धुंध। संवाद

शुक्रवार को मौसम में छाई धुंध। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed