फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bdn Bjp Candidate

भाजपा का चार सीटों पर पुराने चेहरों पर भरोसा, बिल्सी, सहसवान पर नया दांव

Sun, 16 Jan 2022 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Bdn Bjp Candidate
डीके भारद्वाज। - फोटो : BADAUN
बदायूं। भाजपा ने बदायूं जिले की सभी छह सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। शहर में महेश गुप्ता, बिसौली में कुशाग्र सागर, दातागंज में राजीव कुमार सिंह और शेखूपुर में धर्मेंद्र शाक्य पर दोबारा भरोसा जताया गया है। बिल्सी में आरके शर्मा की छोड़ी गई सीट पर हरीश शाक्य को टिकट दिया गया है। वहीं सहसवान में डीके भारद्वाज को टिकट दिया है। डीके पहले बदायूं से जदयू व भाजपा गठबंधन से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। हरीश को स्वामी प्रसाद फैक्टर के चलते टिकट मिलने की बात बताई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में सभी छह सीटों पर भाजपा ने टिकट घोषित कर दिए हैं। दोपहर के समय आई सूची में चार सीटों बदायूं, बिसौली, शेखूपुर और दातागंज में पुराने विधायकों का ही टिकट बरकरार रखा गया। भाजपा को सहसवान व बिल्सी में टिकट बदलना ही था। सहसवान में पिछली बार संभल के चंदौसी निवासी आशुतोष वार्ष्णेय उर्फ भोला को टिकट दिया गया था जो चौथे नंबर पर रहे थे और जमानत जब्त हो गई थी। इसके बाद भोला की गतिविधियां जिले में लगभग खत्म हो गईं। साथ ही बिल्सी से भाजपा के विधायक आरके शर्मा की गतिविधियां अपने क्षेत्र में लगभग शून्य थीं और पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उन्हें लेकर विरोध था। ऐसे में शर्मा ने खुद ही सीट छोड़ दी और अब आंवला से सपा के टिकट पर चुनाव की तैयारी में हैं। इस लिहाज से भाजपा ने सहसवान से डीके भारद्वाज व बिल्सी से हरीश शाक्य को टिकट दिया है। ब्यूरो

हरीश शाक्य।

हरीश शाक्य।- फोटो : BADAUN

कुशाग्र सागर।

कुशाग्र सागर।- फोटो : BADAUN

राजीव कुमार सिंह।

राजीव कुमार सिंह।- फोटो : BADAUN

धर्मेंद्र शाक्य।

धर्मेंद्र शाक्य।- फोटो : BADAUN

महेश गुप्ता।

महेश गुप्ता।- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed