Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bathing is being done at the mercy of Lord Ram, there are no security arrangements at the ghats.

Budaun News: राम भरोसे हो रहा स्नान, घाटों पर नहीं है कोई सुरक्षा का इंतजाम

Sat, 16 May 2026 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 16 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Bathing is being done at the mercy of Lord Ram, there are no security arrangements at the ghats.
बदायूं। जिले में गंगा और रामगंगा नदी के घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था की भारी कमी के बीच बड़ा हादसा सामने आया है। स्नान के दौरान लापरवाही और सुरक्षा इंतजामों के अभाव में एक बच्ची की डूबकर मौत हो गई, जबकि दो बच्चों को समय रहते बचा लिया गया। घटना ने घाटों पर प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है।
विज्ञापन

कासगंज क्षेत्र के गांव बड़ेरिया निवासी संजू अपने परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए कछला गंगा घाट पहुंचे थे। परिवार के सभी सदस्य नदी में स्नान कर रहे थे, तभी अचानक 14 वर्षीय मुस्कान, आठ वर्षीय रितिक और ममता गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसमें रितिक, ममता को बचा लिया। लेकिन काफी देर बाद मुस्कान का शव नदी में मिला। इससे घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई। हालत यह है कि जिले में गंगा और रामगंगा नदी के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। बड़े आयोजनों के दौरान कुछ समय के लिए प्रशासनिक निगरानी की जाती है, लेकिन उसके बाद स्थिति पूरी तरह अनियंत्रित हो जाती है। घाटों पर न तो सुरक्षा कर्मियों की स्थायी तैनाती है और न ही चेतावनी बोर्ड या बैरिकेडिंग जैसी जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं।
विज्ञापन

----------
अन्य घाट पर भी आते हैं रोजाना श्रद्धालु
-उसहैत के अटैना घाट, सहसवान के सुकर्रा घाट और मालपुर घाट पर श्रद्धालु स्नान करने पहुंचते हैं। इसके बावजूद गहराई वाले क्षेत्रों को चिन्हित नहीं किया गया है। इससे बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरा और बढ़ जाता है। इसी तरह रामगंगा नदी के भुंडी घाट और बेलाडांडी घाट पर भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। यहां भी लाइफ सेविंग व्यवस्था और प्रशिक्षित गोताखोरों की कोई स्थायी तैनाती नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि त्योहारों पर व्यवस्था केवल औपचारिकता तक सीमित रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
कछला गंगा घाट का किया जा रहा सुंदरीकरण
-कछला गंगा घाट पर 17.92 करोड़ रुपये के विकास कार्यों सहित कुल 20.81 करोड़ रुपये की पर्यटन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास हो गया। इन कार्यों के तहत पक्के घाट, चेंजिंग रूम, शौचालय ब्लॉक, ड्रेनेज सिस्टम, प्रकाश व्यवस्था और बैठने के लिए बेंच का निर्माण किया जाएगा। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने मांग की है कि विकास कार्यों के साथ-साथ तत्काल प्रभाव से सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed