{"_id":"61eaf41d55a0e71d7d632dde","slug":"barriers-wherever-they-came-out-people-upset-due-to-route-divert-badaun-news-bly4732320179","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिधर निकले उधर बैरियर, रूट डायवर्ट होने से परेशान हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिधर निकले उधर बैरियर, रूट डायवर्ट होने से परेशान हुए लोग
विज्ञापन
जिला कारागार के पास की गई बेरिकेडिंग। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। जिले में शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई तो जनता की सात दिनों की मुसीबत बढ़ गई। कलक्ट्रेट की तरफ के सभी रोड पर बेरिकेडिंग कर दी गई है ताकि प्रत्याशी, प्रस्तावक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति कलक्ट्रेट न जा सके। इसकी वजह से आम जनता से लेकर अधिवक्ताओं को कचहरी की तरफ आने जाने में ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ी। वादकारियों को तो काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जिले में 14 फरवरी को मतदान होना है। उसको लेकर शुक्रवार से नामांकन पत्र की बिक्री और जमा करने का काम शुरू हो गया, जो 28 जनवरी तक चलेगा। ऐसे में कलक्ट्रेट परिसर की ओर जाने वाले रूट पर बेरिकेडिंग करा दी गई है ताकि आम व्यक्ति इधर न जा सके, लेकिन कोर्ट खुली और कचहरी में अधिवक्ताओं के बैठने की वजह से दिन भर वादकारियों का आना जाना लगा रहा, पर बेरिकेडिंग की वजह से वादकारियों को कलक्ट्रेट तक पहुंचने में परेशानी हुई। क्योंकि बेरिकेडिंग की वजह से पुलिस ने उन्हें नहीं जाने दिया। हालांकि कुछ एक वादकारियों के अधिवक्ताओं से बात करने के बाद में पुलिस ने उनको कलक्ट्रेट की ओर बढ़ने दिया।
-
बड़े वाहनों के लिए बेडिकेडिंग लगाना ठीक है पर जो लोग शहर में रहते हैं। जिनके घर की रास्ता ही वहीं है उनको क्यों रोका जा रहा है। यह सही नहीं है।
-पवन साहू, कचहरी
-
अगर रोकना है तो सभी लोगों को पूरी तरह से रोकना चाहिए था, लेकिन कुछ को जाने दिया जा रहा है तो कुछ को रोका जा रहा है। यह बात सही नहीं है।
-सर्वेश कुमार, चामुंडा चौक
-
बेरिकेडिंग की वजह से काफी परेशानी हुई है। एक से दूसरे जगह पर जाने के लिए काफी घूमकर जाना पड़ा। ऐसे में काफी समय की बर्बादी हुई है।
-रईस मिया, बहेड़ी
-
आज जरूरी काम से शहर में आया था, लेकिन अब वापस कुवरगांव जाने के लिए निर्धारित जगह पर वाहन नहीं मिल रहा है। रूट डायवर्जन की वजह से वाहनों की जगह भी बदल गई है।
विज्ञापन
-सुनील कुमार, कुवरगांव