फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bareilly's crime branch reached Diguraiya and collected evidence

Budaun News: बरेली की क्राइम ब्रांच पहुंची दिगुरैया, साक्ष्य एकत्र किए

Thu, 17 Jul 2025 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Bareilly's crime branch reached Diguraiya and collected evidence
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के गांव दिगुरैया में 13 अप्रैल को सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में पथराव के बाद कई राउंड फायरिंग हुई थी। दोनों ओर से 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले की विवेचना बरेली क्राइम ट्रांसफर कर रही है। इस कड़ी में बुधवार को बरेली क्राइम ब्रांच की टीम ने गांव पहुंचकर घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए। साथ ही थाने के पूर्व विवेचक के बयान भी दर्ज किए।
विज्ञापन


गांव निवासी रिफाकत अली व मोहम्मद शाहनवाज में पुरानी रंजिश है। इसको लेकर कई बार दोनों पक्षों में विवाद हो चुका है। 13 अप्रैल को भी दोनों पक्षों में विवाद और मारपीट हुई थी। पुलिस ने रिफाकत अली की ओर से सात तो शाहनवाज की तरफ से खुशनसीब ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद आजम सहित आठ लोग शामिल थे।
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस की शह पर जिला पंचायत सदस्य के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया गया। परेशान होकर जिला पंचायत सदस्य की पत्नी ने बरेली में पुलिस के उच्चाधिकारियों से मुलाकात कर थाना पुलिस की शिकायत की। जिस पर अधिकारियों के आदेश पर विवेचना बरेली क्राइम को ट्रांसफर कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को विवेचक ने थाने में आमद कराने के साथ ही गांव पहुंचकर घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए। नक्शा नजरी तैयार किया। उसके बाद थाने में आकर पूर्व विवेचक सोवीर सिंह के बयान दर्ज कर टीम लौट गई। घटना की वीडियो आदि भी लिया। इंस्पेक्टर वेदपाल सिंह ने बताया कि विवेचना के संबंध में बरेली क्राइम ब्रांच की टीम आई थी। विवेचना से संबंधित कागजात व साक्ष्य जुटाकर टीम लौट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed