फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bareilly-Kasganj railway line will be blocked for six hours on 8th November

Budaun News: बरेली-कासगंज रेल लाइन पर छह घंटे रहेगा ब्लॉक, प्रभावित होंगी चार पैसेंजर ट्रेन

Mon, 06 Nov 2023 04:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Nov 2023 04:30 PM IST
सार

बदायूं में वितरोई और मानपुर नगरिया के बीच पुल संख्या-410 पर ट्रैक लिंक किए जाने के लिए आठ नवंबर को छह घंटे के ब्लॉक रहेगा। इस दौरान चार पैसेंजर ट्रेनों का संचालन उझानी और कासगंज के बीच नहीं होगा।

विज्ञापन
Bareilly-Kasganj railway line will be blocked for six hours on 8th November
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी में बरेली-कासगंज ब्रॉडगेज लाइन पर वितरोई और मानपुर नगरिया के बीच पुल संख्या-410 पर ट्रैक लिंक किए जाने के लिए आठ नवंबर को छह घंटे के ब्लॉक रहेगा। इस दौरान चार पैसेंजर ट्रेनों का संचालन उझानी और कासगंज के बीच नहीं होगा। इज्जतनगर मुख्यालय से ब्लॉक दिए जाने के आदेश के बाद रेलवे ने निर्धारित समय पूरा किए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इज्जतनगर डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक परिचालन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, उझानी और कासगंज के बीच ब्लॉक आठ नवंबर को सुबह 10 बजे से अपराह्न चार बजे तक रहेगा। छह घंटे में ही पुल संख्या-410 से ट्रैक को जोड़ दिया जाएगा। इस दौरान काशीपुर- कासगंज ट्रेन संख्या- 05335 को उझानी में शार्ट टर्मिनेट किया गया है। यह ट्रेन उझानी से कासगंज तक निरस्त कर दी गई। कासगंज- काशीपुर ट्रेन संख्या- 03536 कासगंज से उझानी तक नहीं चलेगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Honey Trap: वीडियो कॉल पर लड़की ने उतारे कपड़े, फिर शुरू हुआ ऐसा खेल; रिटायर्ड दरोगा को भी जाल में फंसाया
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन संख्या- 05337 कासगंज- बरेली सिटी ब्लॉक के दौरान कासगंज से उझानी के बीच निरस्त रहेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या- 05370 लालकुआं-कासगंज अपने पूर्व निर्धारित समय से आधा घंटा लेट उझानी स्टेशन पर पहुंचेगी। इस रूट पर संचालित मालगाड़ियों को उझानी और रामगंगा स्टेशन पर रोके रखा जाएगा। ब्लॉक से पहले और बाद में बरेली-कासगंज ट्रैक पर सभी ट्रेनों समेत मालगाड़ियों का संचालन सुचारु हो जाएगा।

पुल के पास रेलवे ट्रैक में थी गोलाई, नई लाइन का काम पूरा
बरेली-कासगंज के बीच ब्रॉडगेज लाइन पड़ी, उस दौरान पुल संख्या- 410 के पास ट्रैक गोलाई में था। बताते हैं कि इसके चलते ट्रेनों को रफ्तार कम करनी पड़ जाती थी। पिछले महीनों उसके बराबर ही नया ट्रैक बनाया गया। ट्रैक तो बन चुका है लेकिन विभागीय स्तर से ब्लॉक नहीं मिल पा रहा था। ब्लॉक मिल जाने के बाद अब आठ नवंबर को सुबह 10 से अपराह्न चार बजे तक उसे मेन लाइन से लिंक कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed