फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bar Association

जिला बार चुनावः योगेश्वर सिंह बने अध्यक्ष, संदीप ने महासचिव पद पर दोबारा किया कब्जा

Sat, 07 Aug 2021 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
bar Association
योगेश्वर प्रताप सिंह तोमर, अध्यक्ष । संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिला बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष योगेश्वर प्रताप सिंह तोमर होंगे, जबकि महासचिव पद पर संदीप मिश्रा ने दूसरी बार बाजी मारी है। बार के चुनाव में 843 के सापेक्ष 783 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। जीत की घोषणा होते ही साथियों ने विजेताओं को फूलमालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी होतराम वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को मथुरा प्रसाद मेमोरियल हॉल में हुए जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर योगेश्वर प्रताप सिंह तोमर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी होतेलाल मौर्य को 195 मतों से पराजित किया। योगेश्वर प्रताप सिंह ने 387 मत हासिल किए जबकि होतेलाल मौर्य को 203 मतों से संतोष करना पड़ा। यूके वैश्य को 139, शशिबाला को 23 और भीष्मपाल सिंह सिसौदिया को 15 मत हासिल हो सके।
विज्ञापन

महासचिव पद पर संदीप मिश्रा ने विजय कुमार सिंह को 155 वोटों से शिकस्त देकर दूसरी बार परचम लहराया। संदीप मिश्रा को 387, विजय कुमार सिंह को 230, रोशन यासीन नक़वी को 129, कृष्ण कुमार गुप्ता 13 और राजपाल शर्मा को कुल नौ मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दिनेश चंद्र ने त्रिकोणीय संघर्ष में नरेंद्र कुमार वार्ष्णेय को 85 मतों से पराजित किया है। दिनेश चंद्र को 315, नरेंद्र कुमार वार्ष्णेय को 218 और शिवकुमार शर्मा को 230 मत हासिल हुए।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विपिन कुमार सक्सेना और रामनिवास राना में जोरदार टक्कर रही। इसमें विपिन कुमार सक्सेना 410 मत प्राप्त करके 51 मतों से विजयी हुए। संयुक्त सचिव प्रशासन के पद पर तापस सक्सेना 284 मत पाकर विजयी हुए। उन्होंने अखिलेश सिंह तोमर को 121 मत से हराया। अखिलेश सिंह तोमर को 163, सतपाल सिंह बघेल को 174 और प्रदीप कुमार को 148 मत प्राप्त हुए।
संयुक्त सचिव पुस्तकालय के पद पर राजीव कुमार सिंह पाल को 440 और धर्मेंद्र स्वरूप को 317 मत प्राप्त हुए। राजीव कुमार सिंह पाल 123 मतों से विजयी घोषित किए गए।
-
विजेताओं की घोषणा होते ही साथी वकीलों ने जताई खुशी
कार्यकारिणी के सदस्यों के चुनाव के लिए मतों की गिनती देर रात तक जारी रही। इधर, वोटों की गिनती के बाद चुनाव अधिकारी होतराम वर्मा की ओर से जैसे ही विजेता प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई। वैसे ही वोटर अधिवक्ता खुशी में जश्न मनाने लगे। बैंड बाजों की धुनों पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। सिविल बार के सचिव अरविंद पाराशरी, पूर्व जिला बार अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह दद्दू और दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नृपेन्द्र सिंह ने सभी जीते प्रत्याशियों को बधाई दी।
-
कोषाध्यक्ष पद पर सोमवार को होगा फैसला
बार कोषाध्यक्ष के पद पर रचित कुमार गुप्ता, राजेंद्र सिंह और राजवीर सिंह के बीच त्रिकोणीय मुकाबले में रचित को 260, राजवीर सिंह को 259 और राजेंद्र सिंह को 206 मत प्राप्त हुए। राजवीर सिंह ने फिर मतगणना कराने का प्रार्थना पत्र दिया। इस पर जिला बार चुनाव कमेटी ने अपना निर्णय सोमवार को देने की जानकारी दी है। वही छह कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य की मतगणना देर शाम तक पूरी नहीं हो सकी है। चुनाव कमेटी ने कनिष्ठ कार्यकारिणी का परिणाम भी सोमवार को जारी करने की जानकारी दी है।
-
साथी वकीलों ने मुझे भारी मतों से जिताया है। प्रयास करूंगा कि उनके हित में लगातार काम करूं और किसी अधिवक्ता को कोई परेशानी न आए। बार और बेंच में सामंजस्य बनाने का भी काम करूंगा।
- योगेश्वर सिंह
-
मुझे लगातार दो बार जिताकर वकीलों ने जो भरोसा जताया है, उसका सम्मान रखूंगा। साथी वकीलों की समस्याओं को लेकर पहले भी संघर्ष किया है, अब दोबारा से नए जोश के साथ इसमें लगूंगा।

- संदीप मिश्रा
-
बार चुनाव में मुझे जो दायित्व मिला है, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। अध्यक्ष व सचिव के साथ मिलकर अधिकक्ताओं के हित में काम करने का प्रयास करूंगा। साथी किसी भी समय मुझे समस्या बता सकते हैं।
- दिनेश चंद्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष

जिला बार चुनाव में हो रही मतगणना। संवाद

जिला बार चुनाव में हो रही मतगणना। संवाद- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed