फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Banks not taking coins back

दस और एक रुपये के  सिक्के बने मुसीबत

Mon, 18 Sep 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Mon, 18 Sep 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Banks not taking coins back
demo pic

दस और एक रुपये के सिक्के लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। महीनों से सिक्के बंद होने और जाली होने की अफवाह के चलते दुकानदार और ऑटो चालक सिक्के लेने से इनकार कर देते हैं। बैंक भी सिक्के लेने में आनाकानी करते हैं, जिससे आए दिन विवाद होता है। जबकि नियामुनसार एक बार में एक हजार रुपयों के सिक्के बैंक में जमा किए जा सकते है।        बैंक वाले सिक्के लेेने से सीधे मना नहीं करते, बल्कि सिक्के न लेने के लिए गिनने की समस्या बताई जाती है। बैंक कर्मचारियों की कोशिश रहती है कि कोई व्यक्ति सिक्के जमा करने के लिए काउंटर पर न पहुंचे। जबकि आरबीआई का साफ निर्देश है कि कोई बैंक सिक्के लेने से इंकार नहीं करेगा। बाजार में फुटकर दुकानों के पास तो सिक्कों का स्टॉक भरा पड़ा है। बैंकों के इंकार करने के कारण दुकानदार भी सिक्के लेने से परहेज कर रहे हैं। यह स्थिति तब है जब कि सिक्का न लेने वाले पर मामला दर्ज करने का प्रावधान है। पीएनबी के काउंसलर डीके चड्ढा बताते है कि सिक्के लेने से बैंक इंकार नहीं कर सकती। आरबीआई के प्रावधान अनुसार खाताधारक सीधे बैंक जाकर एक बार में एक हजार रुपये के सिक्के जमा कर सकता है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed