फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Banks and ATMs are Close, people wandered

बैंक और एटीएम रहे  बंद, भटकते रहे लोग

Tue, 06 Dec 2016 11:31 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 06 Dec 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Banks and ATMs are Close, people wandered
बैंक और एटीएम रहे  बंद, भटकते रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
-एसबीआई के एटीएम में ही रही करेंसी, पैसे खत्म होने तक लगी रही लाइन 
विज्ञापन

 डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस का अवकाश होने की वजह से मंगलवार को बैंक शाखाएं बंद रहीं, अधिकांश एटीएम में नोट भी नहीं डाले गए। शहर में एसबीआई के एटीएम को छोड़कर अन्य बैंकों के एटीएम बंद रहने से ग्राहक निराश होकर लौटते रहे। 
शहर में इंदिरा चौक पर स्थित यूको बैंक, एक्सिस बैंक, आईआईसीआई, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक आदि के एटीएम बंद पड़े रहे। उनके गेट ही बंद कर दिए गए थे। एचडीएफसी, केनरा बैंक, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम भी कैशलेस रहे। वहीं, एसबीआई के एटीएम और ई-कॉर्नर के साथ ही वी-मार्ट में लगा स्मार्ट एटीएम लोगों के काम आया। एटीएम के साथ स्मार्ट एटीएम से भी रुपये निकाले गए। 
विज्ञापन

------
बीकेडी और भाकियू करेंगे एलडीएम का घेराव 
बदायूं। पंजाब नेशनल बैंक की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक को रुपये न दिए जाने से किसानों को परेशानी हो रही है। इस संबंध में बीकेडी के जिलाध्यक्ष राजेश सक्सेना के आवास पर हुई बैठक में उन्होंने कहा, जिले के अन्नदाताओं के अधिकांश खाते सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में संचालित हो रहे हैं, लेकिन इन बैंक शाखाओं को करेंसी न देकर किसानों को परेशान किया जा रहा है। यदि इसमें सुधार नहीं किया गया तो भाकियू और बीकेडी मिलकर एलडीएम का घेराव करेंगे। बैठक में नूरउद्दीन, हाजी कमाल, पप्पू सैफी, एकराम पटेल, चुन्नीलाल मौर्य, अनिल पटेल, रनवीर सिंह, अशोक यादव, वीरपाल यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
नहीं मिली नई करेंसी 
इस्माइलपुर। कस्बे में स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक शाखा में नोटबंदी के बाद से अब तक केवल दो-तीन बार कैश का वितरण किया गया है। इससे बैंक शाखा के खाताधारक परेशान हो गए हैं। इससे क्षेत्र के किसानों की खेती के साथ काम धंधे भी चौपट होने लगे हैं। रोजाना बैंक में रुपये लेने के लिए जाने के बावजूद कैश न मिलने से परेशान जुबैदा, शबीना बेगम, मुन्नी बी, सविता रानी, आसमां, सुलोचना ने कहा कि अभी तक उन लोगों को नई करेंसी नहीं मिली है। 

-------
नहीं हो पा रहा मां का इलाज 
बदायूं। सालारपुर ब्लॉक के गांव मोंगर के रहने वाले अनुदेशक अवधेश कुमार सिंह ने वित्त मंत्री को शिकायती पत्र भेजकर मां के इलाज के लिए भी बैंक से रुपये न निकल पाने की शिकायत की है। अवधेश ने कहा कि पीएनबी की कुंवरगांव शाखा में उनका बैंक खाता संचालित हो रहा है, वह रुपये निकालने के लिए कई बार जा चुके हैं, लेकिन वहां पर कैश न होने की बात कहते हुए बैरंग लौटा दिया जाता है। कहा, उसकी मां की तबियत खराब चल रही है और रुपये न होने की वजह से वह इलाज नहीं करा पा रहा है। यवाल किया है कि रुपये न मिलने की वजह से यदि उसकी मां के साथ कोई अनहोनी हुई, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed