{"_id":"6585e3af12af9321390366b7","slug":"ban-on-operation-of-sr-convet-school-bus-badaun-news-c-123-1-sbly1004-10266-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एसआर कॉन्वेट स्कूल की बस के संचालन पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एसआर कॉन्वेट स्कूल की बस के संचालन पर रोक
विज्ञापन
बदायूं। उघैती इलाके में दारा नगर के नजदीक दो दिन पहले पिकअप से बचने की कोशिश में पेड़ से टकराई एसआर कॉन्वेंट स्कूल की बस परिवहन विभाग की जांच में कंडम निकली है। उसको ब्लैकलिस्ट करते हुए उसके संचालन पर रोक लगा दी गई है। बता दें कि इस हादसे में बस में सवार 35-40 बच्चे बाल-बाल बच गए थे। चालक को चोट भी आई थी। इस संबंध में परिवहन विभाग की ओर से बीएसए को पत्र भी भेजा गया है।
शुक्रवार को एआरटीओ अंबरीश कुमार इस्लामनगर थाना क्षेत्र में स्थित एसआर कॉन्वेंट स्कूल पहुंचे। उन्होंने स्कूल के सभी वाहनों की जांच की। इस दौरान पता चला कि स्कूल में दो बस और दो छोटे वाहन संचालित हो रहे हैं। इनमें एक छोटे वाहन का बीमा खत्म निकला। जिस पर उन्होंने वाहन का तुरंत बीमा कराने के आदेश दिए। साथ ही को एक स्कूल बस को ब्लैकलिस्ट करते हुए उसके संचालन पर रोक लगा दी।
छह वाहनों का चालान, पांच सीज
एआरटीओ अंबरीश कुमार ने शुक्रवार को अलग-अलग मार्गों पर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान बहजोई इस्लामनगर रोड पर यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले छह वाहनों का चालान करते हुए पांच को सीज किया। 1.95 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इस दौरान नौ स्कूल वाहनों के प्रपत्र चेक किए, तीन ऑटो भी पकड़े गए। इनसे बच्चे ढोए जा रहे थे।