{"_id":"5d1b58238ebc3e3c77340c5d","slug":"bala-mandir-news-badaun-news-bly3670484187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाला जी मंदिर में महिला श्रद्घालु की हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाला जी मंदिर में महिला श्रद्घालु की हालत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को बाला जी मंदिर दर्शन करने गई महिला की अचानक हालत बिगड़ गई। इससे परिवार वाले उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए उसके शव को अपने घर ले गए।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कल्यान नगर निवासी सरिता शर्मा (23) पत्नी विशाल शर्मा मंगलवार को अपने पति के साथ दर्शन करने उझानी रोड स्थित बाला जी मंदिर गईं थीं। परिवार वालों की माने तो सरिता शर्मा पूजा पाठ कर रहीं थीं। उसी समय अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। यह देखकर उनके पति घबरा गए। वह तुरंत सरिता शर्मा को जिला अस्पताल ले गए, जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर सुनकर उनके परिवार में कोहराम मच गया। वह भी जिला अस्पताल पहुंच गए और बाद में शव को घर ले गए। परिजनों ने बताया कि सरिता की कुछ दिन से तबीयत खराब चल रही थी। इससे उनकी मौत हुई है।