फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bags were found lying on top of seats and below, shoes and slippers were left in the bus.

Budaun News: किसी सीट के ऊपर तो कहीं नीचे पड़े मिले बैग, बस में छूटे जूते-चप्पल

Thu, 30 Oct 2025 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Bags were found lying on top of seats and below, shoes and slippers were left in the bus.
बस से घायल को पीठ पर लादकर निकालकर लाता युवक। संवाद - फोटो : udhampur news
उझानी। बरेली-मथुरा हाईवे पर हुए हादसे के बाद बस के अंदर घायलों का सामान सीट के नीचे तो किसी का दूसरी सीट पर पड़ा मिला। कई घायलों के जूते-चप्पल भी बस में ही छूट गए। ऐसे में बस में सवार यात्रियों को अपना सामान खोजने में भी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि मामूली रूप से घायल यात्रियों ने लहूलुहान यात्रियों का सामान उन तक पहुंचाने में काफी मदद की।
विज्ञापन

रोडवेज बस में सवार कम घायल युवकों को लहूलुहान सहयात्रियों का सामान खोजने में सबसे ज्यादा दिक्कत अंधेरे की वजह से आई। मोबाइल फोन की टार्च की रोशनी में सीटों के नीचे पड़े बैग समेत यात्रियों के सामान को तलाश किया गया। युवकों में बरेली निवासी नईम ने पुलिस को बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन-चार यात्रियों को पीठ पर लादकर उतारा गया।
विज्ञापन

मददगार हालांकि पुलिस कर्मी भी बने, लेकिन पुलिस का फोकस घायलों को अस्पताल पहुंचाने में रहा। हादसे के वीडियो पर गौर करें तो कुछेक सहयात्री लहूलुहान साथियों से यह पूछते नजर आ रहे हैं कि सामान में कुछ और बस के अंदर तो नहीं रह गया है। प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल लाए गए गंभीर रूप से घायल यात्रियों के पैर में चप्पलें भी नहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पापा मेरी कमर टूट गई... आपके भी लगी है चोट
आगरा में फाउंड्रीनगर डिपो की रोडवेज बस में सवार अलीगढ़ निवासी गोपाल शर्मा और उनकी बेटी अंजू के भी ज्यादा चोट आई है। पिता-पुत्री को हल्द्वानी जाना था। सहयात्रियों ने पहले गोपाल को नीचे उतारा, फिर उनकी घायल बेटी को उतारकर लाया गया। अंजू को देख पिता गोपाल ने खुद को संयमित रखा, लेकिन जब बेटी ने यह कहा कि मेरी तो कमर टूट गई, पापा आपको भी चोट लगी है, सुनकर वह भावुक हो गए।

पहले मां, फिर बहन के प्रति फर्ज निभा गए धर्मेंद्र कुमार
आईटीबीपी के जवान मैनपुरी में घिरौर गांव गोछना निवासी धर्मेंद्र कुमार सीमा पर प्रहरी के रूप में दायित्व का निर्वहन तो पूरी निष्ठा से कर ही रहे थे, पर उन्होंने परिवार के प्रति जिम्मेदारी और फर्ज निभाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। हादसे में धर्मेंद्र की मौत की सूचना के बाद उझानी पहुंचे उनके छोटे भाई सत्येंद्र ने बताया कि उत्तराखंड के लोहाघाट में तैनात धर्मेंद्र एक महीने की छुट्टी लेकर घर आए थे। उसी दौरान मां का ऑपरेशन हुआ, सो उन्होंने एक महीना और छुट्टी बढ़वा ली थी। पांच दिन पहले उन्हें ड्यूटी पर जाना था, लेकिन वह इस्लामनगर में बहन से मिलने चले गए। लौटकर घर पहुंचे और सोमवार शाम बस में बैठकर लोहाघाट को रवाना हो गए थे। धर्मेंद्र अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी तीन संतान में सबसे बड़ी बेटी डौली 22 साल की हैं। दो बेटे हैं।

हाकिम सिंह चार दिन से लगातार चला रहे थे रोडवेज बस
हादसे में मृत रोडवेज बस के चालक हाकिम सिंह को चार-पांच दिन से एक पल भी आराम नहीं मिला था। भैया दूज के बाद भी यात्रियों की भरमार के बीच उन्होंने खुद को थका बताकर छुट्टी मांगी थी। रिश्तेदार संजय ने बताया कि निगम के अफसरों ने कह दिया था कि एक-दो दिन बाद छुट्टी पर चले जाना, डिपो में फिलहाल चालकों की संख्या काफी कम है। चालक हाकिम ने यह बात अपने परिजनों और रिश्तेदारों को भी बताई थी। यहां तक कि वह भैया दूज पर बहन के घर भी नहीं पहुंच पाए थे। शव का पोस्टमॉर्टम होने से पहले उझानी कोतवाली पहुंचे उनके परिजन इसे लेकर आहत भी दिखे। उनका यहां तक कहना था कि अगर छुट्टी मिल जाती तो वह जिंदा होते।

कम पड़ गईं एंबुलेंस तो आगे आए पुलिस के वाहन
हाईवे पर हादसे के बाद रोडवेज बस में सवार यात्रियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए कछला चौकी इंचार्ज कपिल कुमार समेत पुलिस कर्मियों ने कॉल कर एंबुलेंस बुलाईं। पहले एक साथ दो एंबुलेंस पहुंचीं। इसके बाद दो और एंबुलेंस बुलाई गईं। यात्रियों में खासकर महिलाओं को बदहवास देख सीओ डॉ. देवेंद्र कुमार और प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक ने पुलिस वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचवाना शुरू कर दिया।





फिरोजाबाद से बरेली जा रहे थे कार सवार



उझानी। बस ट्रक की टक्कर के बाद जो कार भी पीछे से टकरा गई, उसमें वर्षा देवी समेत तीन लोग सवार थे। वह फिरोजाबाद से बरेली जा रहीं थीं। हादसे के बाद पीछे चल रही कार भी बस में घुस गई। कार क्षतिग्रस्त हो गई। वर्षा देवी को हादसे में हल्की चोट आई। वह अपने तीनों लोगों के साथ अन्य वाहन से बरेली चलीं गईं। कार को पुलिस ने थाने में खड़ा कराया है। वर्षा देवी व कार चालक व उनके पति विक्रम सिंह फिरोजाबाद से चले थे। उनको बरेली अपनी रिश्तेदारी में पहुंचना था। बताया जा रहा है कि उनको सुबह तक वहां पहुंचना था कि कार हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई। कार को छोड़ कर परिवार अन्य वाहन के सहारे बरेली को चला गया।








हादसे में बस में सवार ये यात्री हुए गंभीर घायल



ट्रक बस की टक्कर में गंभीर रूप से घायल होने वालों में बरेली के एकनाथ (55) पुत्र ब्रजराज, महाराष्ट्र के सालापुर की रहने वाली दीपाली (38) पत्नी दत्तात्रेय, हरादोई के दरारा के रहने वाले सूरज 21 पुत्र सहदेव, अलीगढ़ की रहने वाली अनाया 18 पुत्री गोपाल शर्मा, बरेली के मोहम्मद तनवीर 18 पुत्र अवदयाल, बरेली के मोहम्मद अफरीदी 19 पुत्र अवदयाल, आगरा के रामौतार 55 पुत्र रामेश्वर वत्रा, अलीगढ़ के गोपाल शर्मा 69 पुत्र सुरेन्द्र शर्मा, अलीगंज बरेली की रहने वाली कमला देवी 45 पत्नी रामचन्द्र।








इनको आई हल्की चोट



बरेली के महेश (42) पुत्र ओमकार, अलीगढ़ के मोहन शर्मा (41) पुत्र रमेश शर्मा, आगरा के श्याम सिंह (47) पुत्र आदेश सिंह, अलीगढ़ के पदम सिंह (26) पुत्र सुरेंद्र, अगरा के मोहन प्रसाद (52) पुत्र अंगन लाल व बरेली की सोमवती (45) पत्नी रामनरेश आदि को मामूली चोट आई जो प्रथम उपचार के बाद अपने गंतव्य को चले गए।








मृतक जवान के पुत्र ने अज्ञात ट्रक चालक पर कराया मुकदमा



मृतक जवान धर्मेंद्र कुमार के बेटे हिमांशु ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि उनके पिता रोडवेज बस से बरेली जा रहे थे। वहां से वह अपनी नौकरी पर चले जाते, लेकिन कछला पेट्रोल पंप के पास अज्ञात ट्रक चालक बस के आगे ट्रक को लापरवाही से चला रहा था। उनके मुताबिक, ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक मार दिए, जिससे बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में उसके पिता जो कि देश के जवान थे उनकी मौत हो गई। बस चालक की भी जान चली गई। बस में सवार यात्री घायल हुए हैं। पुलिस ने ट्रक चालक की लापरवाही से ट्रक चलाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। कोतवाल उझानी नीरज मलिक ने बताया पुलिस मामले की जांच कार्रवाई करेगी।



रोडवेज बस हादसे के बाद मौके पर जाकर जांच की है। पूरे मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। इस बारे में बरेली और आगरा डिपो के अधिकारियों को भी जानकारी दे दी गई है। - राजेश पाठक, एआरएम बदायूं

बस से घायल को पीठ पर लादकर निकालकर लाता युवक। संवाद

बस से घायल को पीठ पर लादकर निकालकर लाता युवक। संवाद- फोटो : udhampur news

बस से घायल को पीठ पर लादकर निकालकर लाता युवक। संवाद

बस से घायल को पीठ पर लादकर निकालकर लाता युवक। संवाद- फोटो : udhampur news

बस से घायल को पीठ पर लादकर निकालकर लाता युवक। संवाद

बस से घायल को पीठ पर लादकर निकालकर लाता युवक। संवाद- फोटो : udhampur news

बस से घायल को पीठ पर लादकर निकालकर लाता युवक। संवाद

बस से घायल को पीठ पर लादकर निकालकर लाता युवक। संवाद- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed