फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Badaun the daily open market

बदायूं में रोजाना की तरह खुले बाजार 

Mon, 28 Nov 2016 11:47 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 28 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Badaun the daily open market
बदायूं में रोजाना की तरह खुले बाजार  - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विपक्षी दलों का बंदी का आह्वान बेअसर
 एक हजार और पांच सौ रुपये के नोटों पर प्रतिबंध लगाने के बाद विपक्ष की ओर से भारत बंद का आह्वान किया गया था, लेकिन शहर के बाजार देखकर ऐसा नजर नहीं आया। सोमवार को बाजारों की दुकानें अपने नियमित समय से खुल गईं। प्रधानमंत्री मोदी की नोटबंदी से खुश कुछ दुकानदारों ने तो समय से पहले ही दुकानें खोल दीं और बाद में बंद कीं। 
नोटबंदी पर प्रधानमंत्री मोदी को घेरने के लिए विपक्ष समेत अन्य दल एकत्रित हो गए थे। इसके तहत 28 नवंबर को भारत बंदी का आह्वान किया गया था। प्रदेश के सत्तारूढ़ दल के बाजार बंद आह्वान में शामिल हो जाने पर यहां पर बाजार बंद होने की आशंका बनी हुई थी, लेकिन सोमवार को सुबह से रोजाना की तरह दुकानें खुलने लगीं। एक-दो बार कुछ नेताओं ने दुकानों को बंद कराने के लिए कोशिश की तो दुकानदारों ने उन्हें चलता किया। इससे शहर में बाजार बंदी पूरी तरह से विफल रही। 
विज्ञापन

शहर में बड़ा बाजार, सराफा बाजार, इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, अनाज मंडी, खड़सारी गोपी चौक, टिकटगंज, चूना मंडी, छह सड़का से घंटाघर समेत पूरे बाजार में दुकान रोजाना की तरह खुली नजर आईं। आह्वान के बावजूद बाजार बंदी विफल होने पर भाजपा नेताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल रहा, जबकि अन्य दलों के नेताओं और पदाधिकारियों के चेहरे उतरे हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed