{"_id":"593ad04f4f1c1b8c6b9c7d33","slug":"badaun-s-daughters-showed-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं की बेटियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं की बेटियों ने दिखाया दम
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- इंटर की टॉप-टेन लिस्ट में प्रमुखता से जगह बनाई
यूपी बोर्ड इंटर में जिले की बेटियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करके दिखाया है। इंटरमीडिएट टॉप 10 में सर्वाधिक बेटियां ही हैं। इंटर में जिले की टॉपर केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की अनुष्का सिंह राठौर बनी हैं, जिन्होंने 93.80 फीसदी अंक हासिल कर यह कामयाबी पाई है। जिले में दूसरे स्थान पर बीडीवी इंटर कॉलेज बिल्सी की सृष्टि माहेश्वरी रही हैं तो तीसरा स्थान एसएमबी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिल्सी की कृतिका माहेश्वरी ने हासिल किया है।
इंटर की टॉप 10 लिस्ट में छठा स्थान सृष्टि श्रीवास्तव ने पाया है। वह सिंग्लर मिशन गर्ल्स कॉलेज की छात्रा हैं। सातवें स्थान पर बीडीवी इंटर कॉलेज बिल्सी की सची वार्ष्णेय रही हैं। नवां स्थान प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान की दिव्या माहेश्वरी ने हासिल किया है। हाईस्कूल की टॉप 10 सूची में भी लड़कियों का प्रदर्शन सराहनीय है। पांचवां स्थान जीजीआईसी बदायूं की सिद्धि परमार ने हासिल किया है। मानसी सक्सेना भी इसमें शामिल हैं।