फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Badaun's 1.78 lakh farmers will get relief from debt

बदायूं के 1.78 लाख किसानों को मिलेगी कर्ज से राहत

Tue, 04 Apr 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Tue, 04 Apr 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Badaun's 1.78 lakh farmers will get relief from debt
फसल - फोटो : अमर उजाला
-एक लाख तक के फसली ऋण की माफी से किसान खुश 
विज्ञापन

प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक में सूबे के किसानों का एक लाख रुपये तक का फसल के लिए लिया गया कर्ज माफी का एलान किया। इसको लेकर किसानों ने खुशी का इजहार किया है।
 प्रदेश सरकार के इस फैसले से जिले में लगभग 1.78 हजार किसानों का एक लाख तक का फसली कर्जा माफ होने का अनुमान लगाया जा रहा है। किसानों का कहना है कि इतनी राहत बहुत है। खासतौर पर उन किसानों के लिए जिन्होंने एक लाख तक ही फसली ऋण लिया था। उन्हें भी राहत मिली है, जिन्होंने ज्यादा कर्ज लिया। इस फैसले से उनको एक लाख रुपये तक की छूट मिल सकेगी। अलबत्ता किसान यूनियन के नेताओं ने इस कर्ज माफी को अपर्याप्त बताया है। बीकेडी के जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह का कहना है कि सिर्फ एक लाख रुपये तक की कर्ज माफी ऊंट के मुंह में जीरे जैसी है, क्योंकि काफी नुकसान होने से विभिन्न किसान महज एक लाख तक की कर्ज माफी से कैसे संतुष्ट होंगे। बहुत सारे किसान तो ऐसे हैं जिन पर एक लाख रुपये तक का ब्याज हो गया है। वहीं राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि किसानों को राहत तो मिली है लेकिन कम कर्ज माफी हुई है कुछ ज्यादा हो जाती तो किसानों को और ज्यादा फायदा हो जाता। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से किसान पूरे कर्ज की माफी की उम्मीद लगाए हुए थे। 
विज्ञापन


शासनादेश आने के बाद शुरू होगी प्रक्रिया
लीड  बैंक प्रबंधक अनुराग रमन ने बताया कि जिले में लगभग 178000 किसान फसली ऋण  के दायरे में आते हैं, वहीं 98211 लाख बैंको का किसानों पर कर्जा है। उन्होंने कहा कि इस बारे में शासन से अब जो निर्देश मिलेंगे, उसके मुताबिक आगे की प्रक्रिया अमल में लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहकारिता में 30 हजार किसान
सहकारिता  विभाग के एआर अंबिका प्रसाद यादव ने बताया है कि कोआपरेटिव बैंक का फसली  ऋण लगभग 30 हजार किसानों पर लगभग 85 करोड़ बकाया है। इसके लिए जो शासन  निर्देश करेगा, उसके मुताबिक आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

किसानों की बात
ग्राम भरकुईयां के सर्वेश चंद्र का कहना है कि एक लाख कर्ज माफ हुआ तो वही बहुत है, लेकिन इससे ज्यादा हो जाता तो और फायदा होता। अब जो सरकार दे वही बहुत है। इससे ही खुश हैं।

कुंवरगांव  किसान हरगोविंद सिंह का कहना है कि किसान इस फैसले से काफी खुश है। कुछ तो कर्जे के बोझ से राहत मिलेगी। बहुत सारे किसान तो एक लाख का ही कर्जा लेकर चिंता में थे। 

अमर सिंह का कहना है कि योगी जी की सरकार से कर्ज माफी की जो उम्मीद थी, वह पूरी की है। इससे किसानों को फायदा ही होगा। उम्मीद करे हैं कि आगे भी वह किसानों को राहत देंगे।


किसान राम शर्मा ने कहा कि उम्मीद तो थी कि सारे कर्ज की माफी हो जाएगा लेकिन इतना ही बहुत है। गरीब किसानों को इससे बहुत लाभ होगा, जो एक लाख रुपये का कर्जा भी नहीं दे पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed