फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Badaun police started the new year with cases of good work

Budaun News: गुडवर्क के मुकदमों से की बदायूं पुलिस ने नए साल की शुरुआत

Thu, 02 Jan 2025 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Badaun police started the new year with cases of good work
बदायूं। जनपद पुलिस ने नए साल की जीडी की शुरुआत गुडवर्क से की। जिले में सबसे पहला इस साल का गुडवर्क सहसवान पुलिस ने किया। पुलिस ने एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। मंगलवार की रात पुलिस ने नए साल में रात एक बजे मुकदमा दर्ज किया। वहीं सिविल लाइंस पुलिस ने आत्महत्या के प्रयास का पहला मुकदमा लिखा। सदर कोतवाली में बुधवार कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। साल के पहले दिन जिले के थानों में 11 मुकदमे दर्ज हुए।
विज्ञापन


नए साल की शुरुआत थाना पुलिस गुडवर्क से करने का प्रयास करती है। इसकी तैयारी पहले से ही शुरू कर दी जाती है, लेकिन कुछ थानों का साल के पहले दिन एफआईआर रजिस्टर खाली रहा। सहसवान पुलिस ने मंगलवार रात गश्त के दौरान बादशाहाबाद तिराहे से एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर इसके पास से तमंचा मिला। पूछताछ में इसने अपना नाम सुहेल निवासी भवानीपुर खेरु बताया।
विज्ञापन

इसके खिलाफ पुलिस ने एक जनवरी को रात में एक बजे मुकदमा दर्ज किया। वहीं उघैती पुलिस ने मंगलवार की रात गश्त के दौरान दुर्वेश निवासी गांव रघुनाथपुर को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया। साथ ही इसके खिलाफ पुलिस ने मंगलवार की रात 1.10 बजे मुकदमा दर्ज किया। वहीं उझानी पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार करके सबसे बड़ा गुडवर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार के तड़के एक चार को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से मोबाइल बरामद किए। इस गुडवर्क का मुकदमा तड़के 3:20 बजे दर्ज हुआ। नए साल पर जिले के अलग-अलग थानों में 11 मुकदमे दर्ज हुए। इसमें पुलिस के चार गुडवर्क के मुकदमे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed