Sawan 2023: दिन में तीन बार रंग बदलता है बदायूं के पान दरीबा मंदिर में शिवलिंग, नागा बाबाओं ने की थी स्थापना
बदायूं के मोहल्ला पटियाली सराय में पानदरीबा मंदिर स्थित है। वैसे तो मंदिर का नाम शिवजी महाराज मंदिर है लेकिन अब यह दरीबा मंदिर या पान दरीबा मंदिर के नाम से अपनी पहचान बना चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के मोहल्ला पटियाली सराय में पानदरीबा मंदिर स्थित है। वैसे तो मंदिर का नाम शिवजी महाराज मंदिर है लेकिन अब यह दरीबा मंदिर या पान दरीबा मंदिर के नाम से अपनी पहचान बना चुका है। कुछ बुजुर्गों का कहना है कि इस मोहल्ले में पहले जो लोग रहा करते थे, उनमें से अधिकांश पान का काम करते थे, जिससे इसका नाम पान दरीबा पड़ गया।
ये भी पढ़ें- Bareilly News: यूट्यूबर तस्लीम के घर पुलिस ने मारा छापा, 24 लाख रुपये बरामद; आयकर टीम जांच में जुटी
मंदिर के पुजारी सत्यपाल शर्मा का कहना है कि वर्ष 1989 से उन्होंने इस मंदिर की जिम्मेदारी संभाली थी। तब यहां खंडहर था। लोगों के सहयोग से मंदिर का जीर्णेाद्धार कराया। इसके बाद पान का काम करने वाले लोगों ने इस जमीन को अपना बताना शुरू कर दिया। उन्हीं लोगों ने इसे पान दरीबा नाम दिया, जिसके बाद से लोग इसे इस नाम से पुकारने लगे।
नागा साधुओं ने स्थापित किया था शिवलिंग
इस मंदिर की खास बात यहां स्थापित शिवलिंग है। शिवलिंग करीब तीन फुट ऊंचा है और इतना ही यह जमीन के भीतर बताया जाता है। पुजारी बताते हैं कि इस शिवलिंग को दो नागा साधुओं ने स्थापित किया था। यहां इन बाबाओं की मढ़ी थी। इन साधुओं की समाधि भी इस मंदिर में बनी है। बताते हैं कि यह शिवलिंग दिन में तीन बार अपना रंग बदलता है।
सुबह के समय यह सफेद रंग का दिखाई देता है तो दोपहर में गुलाबी हो जाता है। शाम को यह पीलापन लिए दिखाई देता है। शिवलिंग के अलावा यहां माता दुर्गा, मां संतोषी, मां काली की प्रतिमाएं भी हैं।