फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   badaun on 20 position

राज्य स्तर पर 20 वें पायदान पर पहुंचा बदायूं

Fri, 02 Dec 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Fri, 02 Dec 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में बदायूं प्रदेश में 20वीं पायदान पर पहुंच गया है। कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से जारी जनपदवार रैंकिंग में बदायूं को वर्ष 2016-17 में 20 वें स्थान पर रखा गया है। सितंबर 2016 की प्रगति के आधार पर बदायूं 39 वें पायदान पर था। यह ग्रेडिंग मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले 126 कार्यक्रमों में जिले में किए गए सभी कार्यों के आधार पर तय की गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कुल 126 कार्यक्रमों में से जिले में 97 कार्यक्रम लागू हैं। इनमें 53 कार्यक्रमों में ए ग्रेड, 26 कार्यक्रमों में बी ग्रेड, पांच कार्यक्रमों में सी और 13 कार्यक्रमों में बदायूं को डी ग्रेड प्राप्त हुआ है। ए ग्रेड पाने वाले कार्यक्रमों में मुख्य रूप से वाणिज्य कर वसूली, परिवहन कर वसूली, मनोरंजन कर वसूली, परिषदीय विद्यालयों में समाजवादी पौष्टिक आहार योजना, सोलर पंपों की स्थापना, कन्या विद्याधन वितरण, सौ बैड मैटरनिटी का निर्माण, जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों का भुगतान, लेबर सेस के अंतर्गत श्रमिकों के कल्याण के लिए लागू योजना एवं तहसील दिवस की शिकायतों का त्वरित निस्तारण है।
विज्ञापन

बी श्रेणी पाने वाले प्रमुख कार्यक्रमों में आबकारी कर की वसूली, राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना में 701 ग्रामों का विद्युतीकरण, पारदर्शी किसान योजना 205805 कृषकों का पंजीकरण और 86460 कृषकों को विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित करना व बालकों का स्वास्थ्य परीक्षण आदि है। डीएम पवन कुमार ने कुशल मार्ग दर्शन एवं पर्यवेक्षण में जिले में शासन के सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में तेजी से सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed