फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Badaun model is applied in the state of the rural development plan

ग्राम पंचायत विकास योजना का  बदायूं मॉडल प्रदेश में किया लागू

Wed, 15 Jun 2016 12:14 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 15 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सबसे पहले बदायूं में सीसी रोड और ड्रेनेज सिस्टम से लकदक होंगे गांव 
आसफपुर ब्लाक के गांव ओरछी में उतारी गई योजना

 पीडब्ल्यूडी के मानकों के अनुसार गांवों में सड़कों और ड्रेनेज सिस्टम का बदायूं से गया मॉडल राज्य सरकार को भा गया है। इसी मॉडल पर पूरे प्रदेश में गांवों को विकास से लकदक किया जाएगा। 
डीएम चंद्रप्रकाश त्रिपाठी और सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने अधिकारियों की टीम के साथ इस योजना को गति प्रदान करने को आसफपुर ब्लाक के गांव ओरछी का भ्रमण किया। गांवों में विकास को नई जान डालने के लिए यहां एकत्र ग्राम प्रधानों ने डीएम का स्वागत किया। 
विज्ञापन

जिले के सभी1038 गांवों में सीसी रोड और ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण कराने की योजना राज्य ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत शुरू की गई है। सात किस्तों में पूरे साल आने वाले धन से गांवों का विकास होगा। पहले गांवों को 50 हजार रुपये से अधिक का काम ग्राम पंचायतें नहीं कर सकती थीं। गांवों में कोई गली, सड़क और चकरोड नहीं बचेगा, जो इस योजना से लाभन्वित न हो। जिले में काम को देखते हुए इसके लिए देर रात में भी काम किया जा रहा है। जिला पंचायत के इंजीनियर संजय शर्मा बताया कि बदायूं का मॉडल प्रदेश सरकार को भा गया है। इसी तर्ज पर सूबे में काम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानों ने भी डीएम को आश्वासन दिया कि 10-15 दिनों में वह निर्माण कार्य कराके दिखाएंगे। यहां कुछ प्रधानों को भी डीएम ने सम्मानित किया। इस मौके पर डीएम, सीडीओ के अलावा यहां एसडीएम गुलाब चंद्र, बीडीओ सुभाष नेमा और बड़ी संख्या में प्रधान मौजूद रहे।
-----
लोहिया गांवों से अच्छे बनेंगे अन्य गांवों के रोड  
बदायूं। लोहिया गांवों में ही अब तक सीसी रोड बनाए जा रहे थे। इन रोडों में नीचे ईंट का रोड़ा लगता है। चार इंच की सीसी बन रही है। इस योजना में नीचे चार इंच का पत्थर, उस पर पॉलीथिन और उसके ऊपर छह इंच की सीसी कुल 10 इंच मोटाई की सीसी बनेगी जो काफी मजबूत होगी। इस पर ट्रक और ट्रैक्टर जैसे भारी वाहनों का कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

-----
हर ब्लाक में लगाए गए हैं तीन-तीन जेई
बदायूं। डीएम ने इसके लिए हर ब्लाक में तीन अवर अभियंताओं को तैनाती दे रखी है। एडीओ पंचायत की निगरानी में प्रधान और ग्राम सचिव सीसी रोडो का निर्माण कराएंगे। इसका एस्टीमेट संबंधित जेई करेंगे। इसके लिए जिला पंचायत, आरईएस ओर लघु सिंचाई के जेई ब्लाकों से संबद्ध किए जा चुके हैं। जिला पंचायत के इंजीनियर संजय शर्मा को परीक्षण अधिकारी बनाया गया है। जो एस्टीमेट आने के बाद अगले ही दिन परीक्षण कर स्वीकृत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed