{"_id":"bfbb8a5e9b51ec9252124300e733608a","slug":"badaun-mahotsav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 मार्च से होगा बदायूं महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 मार्च से होगा बदायूं महोत्सव
बदायूं।
Updated Sat, 07 Feb 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले का मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम बदायूं महोत्सव का आयोजन आगामी 17 मार्च से होगा। शुक्रवार को आयोजन समिति के अध्यक्ष डीएम शंभूनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम शंभूनाथ ने चार दिवसीय महोत्सव के लिए 17 मार्च से 20 मार्च की तिथि निर्धारित की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आयोजन में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने कार्यक्रम में अधिक से अधिक जनमानस को जोड़ने की भी बात कहीं। बताया कि इसमें जनपदीय कलाकार विभिन्न रचनात्मक प्रतिभा चाहें वह कला, लेखन, गायकी, खेल, नाट्य मंचन, कब्बाली हों वे समिति से संपर्क कर सकते हैं। आयोजन समिति चयन समिति के द्वारा चयन के आधार पर इन कलाकारों को चयनित कर मंच प्रदान किया जाएगा ताकि ये प्रतिभाएं अपने हुनर को लोगों के सामने ला सकें। बैठक में पहले तीन दिन रात्रि कार्यक्रमों में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन, ऑल इंडिया मुशायरा एवं अखिल भारतीय संगीत संध्या के साथ देश-प्रदेश के सांस्कृतिक रंगों को दर्शाते हुए कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। अंतिम दिवस का कार्यक्रम आगे तय किया जाएगा। इसमें तीसरे दिन अखिल भारतीय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें गुजरात, नागालैंड, पंजाब, राजस्थान, वृंदावन, भोजपुरी एवं अन्चय प्रदेशों के प्रसिद्ध लोक कलाकार अपनी लोक शैली के नृत्य प्रदर्शित करेंगे। इसके अलावा कुश्ती, साइकिल मैराथन, बैडमिंटन प्रतियोगिता जैसी प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। शास्त्रीय गायन, वादन, लोकनृत्य, लोकगीत, शास्त्रीय नृत्य, सुगम संगीत, फैंसी ड्रेस, रंगोली, मेहंदी, हैल्थी बेबी शो, काव्य लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम भी होंगे। महोत्सव स्मारिका उन्मेष का प्रकाशन भी किया जाएगा। बैठक एसएसपी सौमित्र यादव, एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रवीन कुमार त्रिपाठी, रामरक्षपाल सिंह, डीआईओएस वीना यादव, दीपक दीक्षित, जिला आबकारी अधिकारी एमएल द्विवेदी, सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश शर्मा, डॉ. अक्षत अशेष, अशोक खुराना, डॉ. एसके गुप्ता, सुंदरलाल अरोरा, सतीश चंद्र मिश्रा, डॉ. रियाजउद्दीन सिद्दीकी, रवींद्र मोहन सक्सेना, डॉ. शैलेंद्र कबीर आदि मौजूद रहे।