बदायूं। माध्यमिक शिक्षा विभाग की तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता मंगलवार को जिले की प्रभारी मंत्री व माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने शुभारंभ किया। वहीं दोपहर बाद खेल प्रतियोगिता शुरू हो सकी। इसलिए केवल 800 मीटर दौड़ का फाइनल हो सका। इसमें बदायूं ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं दूसरे व तीसरे नंबर पर बरेली के खिलाड़ी रहे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
पुलिस लाइन मैदान पर माध्यमिक शिक्षा विभाग तीन दिवसीय 69वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज मंगलवार को हुआ। बदायूं के अलावा, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर के खिलाड़ी सुबह नौ बजे ही मैदान में पहुंच गए। दोपहर बाद में खेल प्रतियोगिता काे शुरू किया गया। इसमें 100 व 800 मीटर दौड़ स्पर्धा का आयोजन किया गया। लेकिन 100 मीटर दौड़ स्पर्धा का फाइनल नहीं हो। वहीं शाम को 800 मीटर दौड़ स्पर्धा का फाइनल हो गया। जिसमें बदायूं के मदन लाल इंटर कॉलेज के दीपक कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं दूसरे नंबर पर बरेली के इस्लामिया इंटर कॉलेज के विकास और तृतीय स्थान पर बरेली के इस्लामिया इंटर कॉलेज के माजिर के प्राप्त किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, विधायक हरीश शाक्य, शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लाे, जिला उपाध्यक्ष शारदेंदू पाठक, ब्रज प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार भारतीय, संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली राकेश कुमार सिंह, पीएमश्री जीजीआईसी अल्पना कुमार, पीएमश्री जीआईसी गुलनबाज आलम मौजूद रहे।

खेलकूद प्रतियोगिता में पहुंची माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, विधायक व अन्य। स्रोत विभाग- फोटो : mathura