फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   badaun gang rape

उघैतीकांड में दो और लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ

Sat, 16 Jan 2021 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
badaun gang rape
बदायूं। उघैती के सामूहिक दुष्कर्म व हत्याकांड के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने दो और लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ की। करीब एक घंटे चली पूछताछ के दौरान उनके बयान दर्ज किए गए। इससे पहले बृहस्पतिवार को भी दो लोगों से पूछताछ की गई थी।
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड के मामले में पुलिस लगातार छानबीन कर रही है। रोजाना लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है। जिससे इस मामले की तह तक जा सके। पुलिस ने एक दिन पहले भी दो गवाहों को थाने बुलाकर लंबी पूछताछ की थी। उसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। शुक्रवार को पुलिस ने घटनास्थल के नजदीक रहने वाले दो लोगों को थाने बुलाया। पुलिस ने करीब एक घंटे तक उनसे पूछताछ की। उसके बाद उन्हें भी छोड़ दिया गया। अभी इस मामले में और लोगों से पूछताछ की जाएगी। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल के आसपास रहने वाले लगभग सभी लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे, जिससे इस मामले की तह तक पहुंच सकें और कुछ निष्कर्ष निकल सके। इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार धामा ने बताया कि शुक्रवार को दो और लोगों से बात की गई है। उनके बयान दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस को फोरेंसिक रिपोर्ट आने का इंतजार
इस मामले में लखनऊ से आई से फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर करके ले गई है लेकिन अभी तक लखनऊ से उसकी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। पुलिस को उसकी रिपोर्ट आने का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed