{"_id":"6000a36f8ebc3e31965c51dd","slug":"badaun-gang-rape-badaun-news-bly433722646","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दो गवाहों को थाने बुलाकर की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने दो गवाहों को थाने बुलाकर की पूछताछ
विज्ञापन
बदायूं। उघैती के सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड के मामले में गुरुवार को पुलिस ने दो गवाहों को थाने बुलाया और उनसे पूछताछ कर बयान दर्ज किए। बताया जा रहा है कि ये दोनों लोग वारदात के बाद सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे थे।
महिला के परिवार वालों ने धर्मस्थल के पुजारी सत्यनारायण दास, वेदराम और जसपाल पर सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया था। जिस पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ धारा 376 और 302 के तहत एफआईआर दर्ज की थी। उसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। तभी से पुलिस इस मामले की लगातार जांच कर रही है। इसमें महिला के पति और बेटे के अलग-अलग बयान लिए जा चुके हैं। मोहल्ले और पड़ोस के लोगों के भी बयान दर्ज किए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस ने दो और गवाहों अलग-अलग बात कर उनके बयान दर्ज किए। पुलिस ने उनसे घटना संबंधी जानकारी ली गई। सूत्रों के मुताबिक उनसे पूछा गया कि जब वह धर्मस्थल पहुंचे, तब महिला किस स्थिति में थी। उसकी हालत कैसी थी। उन्होंने क्या किया? ऐसे कई सवाल पूछे। बताया जा रहा था कि पुलिस घटनास्थल के आसपास से कुछ और लोगों के बयान दर्ज करेगी।
सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में गुरुवार को दो गवाहों को थाने बुलाकर बयान दर्ज किए गए हैं। उन्होंने क्या बताया है, यह अभी नहीं बता सकते। मामले की जांच चल रही है। लगातार लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। - देवेंद्र कुमार धामा, इंस्पेक्टर उघैती