फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Badaun-Dataganj road will be widened

Budaun News: बदायूं-दातागंज मार्ग का किया जाएगा चौड़ीकरण

Wed, 18 Feb 2026 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Badaun-Dataganj road will be widened
बदायूं। शहर की प्रमुख सड़कों में शामिल बदायूं-दातागंज रोड के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। शासन स्तर से इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए आवश्यक धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। इसके साथ ही टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस रोड से अतिक्रमण हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने लोगों को 15 दिन का समय दिया है।
विज्ञापन

बदायूं-दातागंज रोड इस परियोजना के तहत सड़क को चौड़ा करने के साथ-साथ उसे आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा, ताकि यातायात व्यवस्था सुगम हो सके और आमजन को जाम की समस्या से राहत मिले, लेकिन सड़क के किनारे लंबे समय से किए गए अतिक्रमण इस कार्य में बाधा बने हुए हैं। इसे देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने सख्त रुख अपनाया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क किनारे अवैध रूप से बने मकान, दुकान, चबूतरे, रैंप और अन्य निर्माणों को हटाने के लिए अतिक्रमणकारियों को 15 दिन का समय दिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अवधि पूरी होने के बाद सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित समय के बाद यदि कहीं भी अवैध निर्माण पाया गया तो उसे विभागीय कार्रवाई के तहत तोड़ा जाएगा। इतना ही नहीं, विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि तय समय सीमा के बाद हटाए गए अतिक्रमण पर संबंधित व्यक्ति से हर्जाना भी वसूला जाएगा। इस कार्रवाई का उद्देश्य न केवल सड़क निर्माण को समय पर पूरा करना है, बल्कि भविष्य में अतिक्रमण की पुनरावृत्ति को भी रोकना है। प्रशासन का मानना है कि सड़क के चौड़ीकरण से क्षेत्र के व्यापार, आवागमन और विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed