फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Badaun children The celebrated Holi

बदायूं में बच्चों ने मनाई होली

Wed, 04 Mar 2015 12:16 AM IST
badaun
badaun Updated Wed, 04 Mar 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Badaun children The celebrated Holi

विज्ञापन
प्री-इंटीग्रेशन कैंप में शिक्षा ले रहे विकलांग बच्चों ने होली धूमधाम से मनाई। होली के रंग में रंगे बच्चों ने एक-दूसरे को जहां रंग लगाया। वहीं चेहरों पर मधुर मुस्कान बिखेरते हुए खूब मस्ती की। उधर समेकित शिक्षा की ओर से बच्चों की मस्ती के लिए म्यूजिक का इंतजाम भी कराया गया। बच्चों को गुझिया भी बनाकर खिलाई गईं। पीआईसी सेंटर पर बच्चों ने शिक्षकों के रंग लगाया। समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक जितेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चों के लिए होली पर इंतजाम किए गए थे। उनके लिए पकवान भी बनवाए गए। इस अवसर पर बच्चों के अलावा पूरा स्टाफ भी मौजूद रहा।
उझानी में खेला गया रंग
उझानी। मंगलवार को एपीएस इंटरनेशन स्कूल और एस्सल पब्लिक स्कूल में बच्चों ने होली मनाई। इस दौरान बच्चे अबीर-गुलाल से सराबोर हो गए।
एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, नगर परिषद की अध्यक्ष पूनम अग्रवाल की मौजूदगी में बच्चों ने अध्यापकों से त्योहार का महत्व समझा। इसके बाद बच्चों ने शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ होली खेली। प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट ने बच्चों को होली वाले दिन रासायनिक कलर का प्रयोग न करने की सलाह दी।
विज्ञापन

एस्सल पब्लिक स्कूल में ढोल बजाकर होली मनाते हुए बच्चों ने जश्न मनाया। उन्होंने एक-दूसरे को गुलाल से सराबोर कर दिया। इस दौरान प्रबंधक सुधांशु गुप्ता ने होलिका दहन की जानकारी दी। इस मौके पर शैलेंद्र सिंह, विमल सिंह, सुनीता शर्मा, रमेश चंद्र, निधि, पूजा, रजनी, रेनू, प्रिया, पूनम, फरहत, भावना और आंचल सपरा आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed