{"_id":"618ac8d11ae06449fb1eaa16","slug":"badaun-badaun-145-vidhan-sabha-2022-bisauli-142-vidhan-sabha-2022-sahaswan-143-vidhan-sabha-2022-bilsi-144-vidhan-sabha-2022-shekhupur-146-vidhan-sabha-2022-dataganj-147-vidhan-sabha-2022-cm-in-badaun-badaun-news-bly4655975112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने किसानों की नब्ज टटोली, रिझाया भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने किसानों की नब्ज टटोली, रिझाया भी
विज्ञापन
सहसवान (बदायूं) में आयोजित लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में गदा उठाकर लोगों का अभिवादन करते म
- फोटो : BADAUN
अमित सक्सेना
बदायूं। सहसवान में ग्रामीण इलाके के लोगों की भीड़ देख सीएम योगी ने मंझे हुए नेता की तरह ग्रामीणों और किसान वर्ग के लोगों का दर्द बांटने और जुड़ाव बढ़ाने की पूरी कोशिश की। उन्हें अपनी सरकार की खूबियां और दूसरी सरकारों की खामियां बताईं और जाते जाते सहसवान में पार्टी का विधायक न होने की टीस छोड़कर लोगों का भरोसा जीतने की कोशिश की।
सहसवान विधानसभा क्षेत्र का एक तिहाई से ज्यादा हिस्सा ग्रामीण परिवेश से जुड़ा है। यह गुन्नौर से जुड़ा क्षेत्र है जिसे सपा अपने किले के रूप में देखती है। यादव मुस्लिम समीकरण के साथ अन्य वर्गों को साधकर सपा यहां जीतती रही है। शैक्षिक रूप से पिछड़े इलाके में जनभावनाओं का ज्वार चुनावी मौसम में हिलोरें मारता है। देहात में जनसभा के बहाने सीएम ने किसानों और पशुपालकों को रिझाने की भरपूर कोशिश की। जिले के ग्रामीण अंचल से जुड़े सहसवान के लोगों में किसानों व पशुपालकों की तादाद अच्छी है। ऐसे ही लोगों की भीड़ सभा में देखकर सीएम ने उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार की कई योजनाएं गिनाईं। कहा कि किसानों की हितैषी बताने वाली पिछली सरकारें केंद्र से किसानों को मिलने वाली योजनाओं का धन भी हड़प लेती थीं। वह लोग गो तस्करी को बढ़ावा देते थे। हमने गो सेवा का काम किया है। बूचड़खाने सबसे पहले बंद कराए गए। अब निराश्रित गोवंश के पालन पर सरकार लोगों को अनुदान दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बदायूं को पहले वेदामऊ कहा जाता था। यहां वेदों का अध्ययन होता था। ऐसे बदायूं को चहुंमुखी विकास की जरूरत है जिसका काम सरकार कर रही है।
विज्ञापन
-
सांसद से कहा- सहसवान भी जितवा दें
सीएम योगी ने मंच पर बैठी सांसद डॉ. संघमित्रा की तारीफ की। उनकी ओर देखकर कहा कि सहसवान में काम कराने के लिए यह केंद्र के अलावा राज्य सरकार से भी हिस्सा मांगने को लड़ती हैं। अगर सहसवान में भी भाजपा का विधायक होता तो यहां दोहरे विकास का मार्ग प्रशस्त होता। सांसद से कहा कि इस बार पांचों विधानसभा सीटों की तरह सहसवान का किला भी फतेह करना है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों को भी काम करने की जरूरत है।
-
सीएम से मुलाकात और फोटो खिंचवाने की होड़ रही
सीएम योगी से मुलाकात और नजदीकी दिखाने को नेताओं में होड़ लगी रही। हेलीपैड से लेकर मंच तक और विदाई में भी स्वागत की परंपरा निभाई गई। इस दौरान सीएम ने भी लोगों को निराश नहीं किया। उन्होंने अभिवादन का यथोचित जवाब दिया। किसी से हाथ मिलाया तो किसी से नमस्कार की। मंच पर बैठे नेताओं को भी सम्मान दिया। मंच पर 14 लोग मौजूद रहे। इसके साथ ही मंच पर चढ़ते वक्त स्वागत में 36 नेता थे। हेलिपैड पर उतरते वक्त 21 और जाते वक्त भी 21 नेताओं को सीएम के स्वागत की अनुमति मिली। इनमें कई जनप्रतिनिधि व अन्य भाजपा नेता शामिल थे।
-
मंच पर ये रहे मौजूद
सीएम के साथ मंच पर केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता, राज्यमंत्री छत्रपाल गंगवार, सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, ब्रज प्रांत अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, जिला प्रभारी राकेश मिश्रा अनावा, प्रदेश मंत्री डीपी भारती, विधायक धर्मेंद्र शाक्य, राजीव सिंह, आरके शर्मा व कुशाग्र सागर, गुन्नौर विधायक राजू यादव, एडीजी अविनाश चंद्र, कमिश्नर आर रमेश कुमार, डीएम दीपा रंजन आदि मौजूद रहे। इनमें से कई जनप्रतिनिधियों ने विचार भी रखे।
--
कोरोना कालखंड के साथ केंद्र को सराहा
अपने संबोधन के दौरान योगी ने कोरोना कालखंड का जिक्र करते हुए मोदी सरकार की जमकर प्रशंसा की, कहा कि मोदी सरकार ने फ्री टेस्ट, फ्री राशन, फ्री इलाज की व्यवस्था की। संबोधन के दौरान उपस्थित जनसमूह से यह भी पूछा कि कितने लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। कहा कि जिन्होंने नहीं लगवाई वे तत्काल लगवा लें।
-
भागीरथ की तपस्या का जिक्र किया
योगी ने बदायूं का संबोधन वेदामऊ नाम से करके कहा कि महाराज भागीरथ ने यहां तपस्या की थी। गंगा किनारे की सबसे ज्यादा उर्वरक भूमि बदायूं व आसपास जिलों में ही है। पिछली सरकारें भ्रष्टाचार और मेरा परिवार में लिप्त थीं, किसानों के लिए कोई काम नहीं किया। उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार ने 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ कर्ज माफ करने का काम किया है।

सहसवान (बदायूं) में आयोजित लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का म?- फोटो : BADAUN