फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022,shalesh Pathak

ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश पाठक भाजपा में

Tue, 11 Jan 2022 09:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022,shalesh Pathak
भाजपा में शामिल होने के बाद रजनीकांत माहेश्वरी के साथ डॉ. शैलेश पाठक। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। बिल्सी विधायक आरके शर्मा के भाजपा छोड़कर सपा में शामिल होने के एक दिन बाद मंगलवार को ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शैलेश पाठक भाजपा में शामिल हो गए। आगरा स्थित भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी ने उनको पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन

डॉ. शैलेश पाठक के परिवार का सियासत से नाता रहा है। उनकी मां संतोष कुमारी पाठक कई बार दातागंज से विधायक रह चुकीं हैं। शैलेश पाठक दातागंज विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। जनता के बीच अच्छी पकड़ रखने वाले शैलेश पाठक पिछले काफी समय से किसी दल में नहीं थे। इसके बाद भी वह क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर रहे थे। पिछले दिनों वह जिले में कई स्थानों पर ब्राह्मण सम्मेलनों का आयोजन भी कर चुके हैं। उनके भाजपा में शामिल होने के बाद समर्थकों में खुशी है। नर्मदा हर अभियान चलाने वाली शैलेश पाठक की बेटी शिप्रा पाठक भी उनके साथ मौजूद रहीं और भाजपा का पटका पहने दिखीं। माना जा रहा है कि समाजसेवा क्षेत्र से वह भी राजनीति का रुख कर सकती हैं।
विज्ञापन

इधर, चर्चा है कि भाजपा ने बिल्सी विधायक के सपा में शामिल होने का जवाब शैलेश को साथ लेकर किया है। पार्टी को शर्मा के बाद एक विधानसभा क्षेत्र में ब्राह्मण नेता को टिकट देना है। चर्चा है कि पाठक को दातागंज विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिल सकता है। ऐसे में वहां के मौजूदा विधायक को बिल्सी शिफ्ट करने की चर्चा भी जोरों पर है। हालांकि टिकट को लेकर पार्टी के स्थानीय नेता कुछ कहने से बच रहे हैं। जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता का कहना है कि शैलेश पाठक का पार्टी में आने पर स्वागत करते हैं। टिकट किसे कहां से मिलेगा, यह शीर्ष नेतृत्व तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सपा, बसपा, भीम आर्मी छोड़ कई ने ली भाजपा की सदस्यता
बदायूं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता के समक्ष मंगलवार को भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर सपा, बसपा और भीम आर्मी छोड़ कर कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा जिला कार्यालय पर सभी का स्वागत किया गया। भाजपा की सदस्यता लेने वालों में वीरू भारती जिला प्रभारी भीम आर्मी, सतीश कुमार प्रधान भागता नगला विधानसभा सचिव भीम आर्मी, नेम सिंह भारती, मनोज कुमार, नीरज कुमार राजपूत, प्रेम सिंह कश्यप, अनिल कश्यप, हासिम अली, हरविलास सिंह, छत्रपाल सिंह, प्रिंस भारती, अमित कुमार, राहुल सागर, अभिषेक कुमार, देवराज यादव, रूपेंद्र सिंह, प्रशांत आर्य, सौरभ गांधी, नरेश कश्यप, सूरज पाल, प्रवेश प्रजापति, नेम सिंह कश्यप, योगेश, पंकज सागर आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed