फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022,new mla

जिले के विकास को काम करेंगे नए विधायक, गिनाईं प्राथमिकताएं

Sat, 12 Mar 2022 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022,new mla
बदायूं। जिले के छह नए विधायक नई ऊर्जा और जोश के साथ क्षेत्र के विकास को गति देने की बात कह रहे हैं। सत्तापक्ष के विधायक अपनी मांगें मनवाने के प्रति ज्यादा आश्वस्त नजर आ रहे हैं तो विपक्ष के तीनों विधायक भी कमतर नहीं हैं। उनका कहना है कि जनता के हितों की खातिर वह हर तरीके से जूझने को तैयार हैं।
विज्ञापन

-
महेश गुप्ता, बोले- सीवर लाइन का काम होगा तेज
नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता दोबारा सदर विधायक बन गए हैं। उन्होंने बताया कि विकास कार्य उन्होंने शुरू कराए थे उनमें तेजी लाई जाएगी। बताया कि सीवर लाइन का काम तेजी से कराएंगे। गंगा एक्सप्रेस वे के काम में किस स्तर पर अड़चन आ रही है, वह भी दूर कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि सड़कों की गुणवत्ता, सफाई, स्वास्थ्य व शिक्षा के स्तर पर तेजी से काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन

--
दातागंज : राजीव सिंह बोले- अब अधूरे विकास कार्य होंगे पूरे
दातागंज। भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भइया ने अपनी जीत के लिए कार्यकर्ताओं की मेहनत को श्रेय दिया। उन्होंने बताया कि पिछली बार भी उन्होंने विकास कार्य कराते वक्त यह नहीं देखा कि किसने उन्हें वोट दिया या किसने नहीं दिया। बताया कि क्षेत्र की जनता से कभी भेदभाव नहीं किया। यहां स्कूल कॉलेज खुलवाने से लेकर कई काम हुए। गंगा एक्सप्रेस वे का सबसे बड़ा हिस्सा दातागंज विधानसभा क्षेत्र से होकर ही जा रहा है। इसके बनने के बाद क्षेत्र के विकास को और रफ्तार मिलेगी। महिला पीएसी बटालियन भी क्षेत्र में निर्माणाधीन है। बताया कि काम की बदौलत ही इस चुनाव में भी सबका साथ मिला। वह हर कीमत पर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। जहां भी स्कूल कॉलेज या सड़कों का निर्माण नहीं हुआ है या कार्य अधूरे कार्य पड़े हैं, उन्हें जल्द पूरा कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बिल्सी : हरीश बोले- रोडवेज डिपो की समस्या का कराएंगे समाधान
बिल्सी। क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक हरीश शाक्य ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में चली आ रही रोडवेज डिपो की समस्या का प्राथमिकता से निदान कराया जाएगा। साथ ही बिल्सी के राजकीय डिग्री कॉलेज में बीएससी और बीकॉम की कक्षाओं का संचालन भी शीघ्र कराने का प्रयास किया जाएगा ताकि क्षेत्र के छात्रों को पढ़ाई के लिए बाहर जाना न पड़े।
उन्होंने कहा कि बिल्सी क्षेत्र लंबे समय से यातायात की समस्या से जूझ रहा है। इसके कारण क्षेत्र का विकास भी अवरु द्ध होकर रह गया है। क्षेत्र की यातायात की समस्या हल हो गई तो विकास को भी रफ्तार मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि नगर की बिजली व्यवस्था भी आए दिन बाधित रहती है। इस समस्या को लेकर वह शीघ्र ही अधिकारियों से मिलेंगे। नगर क्षेत्र के बिजली उपकेंद्र को उझानी पॉवर स्टेशन से हटवाकर उलैया स्टेशन से जुड़वाने के लिए बात करेंगे। संवाद
--
शेखूपुर : हिमांशु बोले- उखड़ी सड़कें बनवाएंगे सबसे पहले
बदायूं। शेखूपुर से पहली बार जीत हासिल करने वाले सपा के हिमांशु यादव ने बताया कि वह सबसे पहले क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों को बनवाने का काम करेंगे ताकि आम जनता को गड्ढों से राहत मिल सके। हिमांशु का कहना था कि इस बार दूसरी पार्टी की सरकार होगी तो जनहित के काम कराने के लिए जूझना पड़ सकता है पर वह इसके लिए तैयार हैं। वह प्रयास करेंगे कि क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा व परिवहन के क्षेत्र में काम कर सकें। बिजली कटौती और ट्रिपिंग जैसी दिक्कतों को भी दूर करने की कोशिश करेंगे। संवाद
--
बिसौली : आशुतोष बोले- बिसौली और वजीरगंज का जाम दूर कराएंगे
बिसौली। नवनिर्वाचित सपा विधायक आशुतोष मौर्या का कहना है कि बिसौली और वजीरगंज के बीच से होकर जा रहा हाईवे यहां जाम की बड़ी वजह बन रहा है। उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी कि वह बाईपास या फिर ओवरब्रिज के जरिये इस जाम की समस्या का पूरी तरह निदान करा सकें। इसके अलावा पूरे इलाके में सड़कों की हालत खराब है। वह उनकी मरम्मत कराने को भी सदन में आवाज उठाएंगे। बिसौली के लोगों ने जिस भरोसे से विधायक बनाया है, उसे वह टूटने नहीं देंगे। संवाद
----
सहसवान : ब्रजेश बोले- जनता की जरूरतों को सरकार से करेंगे लड़ाई
बदायूं। सहसवान के नव मनोनीत विधायक ब्रजेश यादव का कहना है कि वह जनता की मूलभूत जरूरतों को पूरा कराने के लिए हर जतन करेंगे। इसके लिए सरकार से लड़ाई भी लड़नी पड़ी तो पीछे नहीं हटेंगे।

ब्रजेश यादव ने कहा कि सपा सरकार में सहसवान क्षेत्र में तमाम विकास कार्य कराए गए थे। गांव-गांव सड़कों का जाल फैला था। आज उन सड़कों की दुर्दशा हो रही है। भूड़ में बिजली कटौती व ट्रिपिंग की समस्या को उनके पिता अब तक सदन में उठाते रहे, अब वह इन बातों को सदन में उठाएंगे। बताया कि सहसवान क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा व अन्य बिंदुओं पर काम बाकी है। क्षेत्र के विधायक होने के नाते इन समस्याओं को दूर कराना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए पहले सरकार के प्रतिनिधियों से अनुरोध करेंगे, सफलता न मिलने पर कानूनी लड़ाई करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed