फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022,Congress state president Ajay Kumar alias

लल्लू बोले- शोले फिल्म के जेलर हैं मोदी, बस डॉयलॉग मारते हैं

Wed, 05 Jan 2022 07:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 07:51 PM IST
विज्ञापन
badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022,Congress state president Ajay Kumar alias
बदायूं में बुधवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू। संव? - फोटो : BADAUN
बदायूं। शहर में पटेल चौक के पास कांग्रेस के विधानसभा स्तरीय प्रतिज्ञा सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू ने भाजपा और उसके शीर्ष नेताओं पर तीखे प्रहार किए। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बस डॉयलॉग ही मारते रहते हैं जैसे शोले फिल्म में अंग्रेजों के जमाने का जेलर का तरीका था। गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा कि वह अपराधियों को दूरबीन से देखने की बात करते हैं पर साथ में चल रहे लखीमपुर के टेनी नहीं दिखते, जिनके बेटे ने किसानों को गाड़ी से कुचल दिया था। कहा कि प्रियंका गांधी ही किसानों मजलूमों की असली हितैषी हैं।
विज्ञापन

प्रतिज्ञा सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और मजलूमों पर अत्याचार कर रही है। लखीमपुर खीरी में केंद्रीय राज्यमंत्री के बेटे ने हक की आवाज उठाने वाले किसानों को गाड़ी के नीचे रौंद दिया। प्रधानमंत्री ने मंत्री पर कोई एक्शन आज तक नहीं लिया। इसके विरोध में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पीड़ितों से मिलने गईं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सरकार जनता का भरोसा खो चुकी है। उन्होंने हाथरस व उन्नाव की घटनाओं का जिक्र किया। कहा कि जनता इस बार कांग्रेस को जनादेश देने जा रही है।
विज्ञापन

लल्लू ने कहा कि किसान रातभर जागकर फसलों की रखवाली कर रहे हैं। वहीं गोशालाओं में गाय मर रहीं हैं, लेकिन मुद्दा उठाया जाता तो सरकार जेल में डाल देती है। गन्ना किसानों को भुगतान नहीं मिल रहा है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव कुमुद गंगवार ने कहा कि हर चार घंटे में प्रदेश में एक किसान आत्महत्या कर रहा है। महंगाई चरम पर है। गरीब अपना गैस सिलिंडर तक नहीं भरवा पा रहे हैं। किसानों का बीमा करने वाली गुजराती कंपनी के जरिये 28 हजार करोड़ का घोटाला किया गया है। उन्होंने कहा कि योगी जी आप पर उप्र नहीं संभल रहा, आप अपने मठ में चले जाइए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को 40 फीसदी आरक्षण मिलेगा। प्रदेश में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ के नारे से प्रदेश में बदलाव होने जा रहा है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कश्यप, शहर अध्यक्ष असरार अहमद, आतिफ खान, सुरेश राठौर, सोमेंद्र यादव, महेश शर्मा, राम रतन पटेल, जिला अध्यक्ष युवा शफी अहमद आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

-
बरसात में भी जमे रहे कार्यकर्ता, प्रेसवार्ता टाली
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के कार्यक्रम में दूरदराज से कार्यकर्ता उमड़े। खराब मौसम के बाद भी काफी संख्या में लोग यहां मौजूद रहे। हालांकि खराब मौसम की वजह से लल्लू ने प्रेसवार्ता टाल दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed