{"_id":"6228fc846e315374aa5f4e77","slug":"badaun-145-vidhan-sabha-2022-bisauli-142-vidhan-sabha-2022-sahaswan-143-vidhan-sabha-2022-bilsi-144-vidhan-sabha-2022-shekhupur-146-vidhan-sabha-2022-dataganj-147-vidhan-sabha-2022-bisauli-seet-badaun-news-bly4778219191","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिसौलीः सपा-भाजपा के बीच कांटे की टक्कर, बसपा और कांग्रेस प्रत्याशी भी खुद को बता रहे दमदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिसौलीः सपा-भाजपा के बीच कांटे की टक्कर, बसपा और कांग्रेस प्रत्याशी भी खुद को बता रहे दमदार
विज्ञापन
बिसौली। नगर व क्षेत्र में समर्थकों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत के दावे शुरू कर दिए हैं। विधानसभा सीट पर इस बार सपा और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है। दोनों दलों के प्रत्याशी जीत सुनिश्चित मानकर चल रहे हैं। वहीं बसपा और कांग्रेस के प्रत्याशी भी खुद को मुकाबले में बताकर जीत का दावा कर रहे हैं।
प्रचार के दौरान सपा, भाजपा, बसपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया था लेकिन मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा के बीच ही माना जा रहा है। सपा के प्रत्याशी व पूर्व विधायक आशुतोष मौर्या उर्फ राजू की टक्कर भाजपा के मौजूदा विधायक कुशाग्र सागर से है। आशुतोष वर्ष 2012 में बसपा की प्रत्याशी व मौजूदा विधायक की मां प्रीति सागर को हराकर विधायक बने थे। इसके बाद हुए चुनाव में प्रीति सागर के पुत्र कुशाग्र सागर ने उन्हें हरा दिया। चुनावी गणित देखें तो मुस्लिम व यादव मतदाताओं की संख्या क्षेत्र में सबसे अधिक है। इन्हीं के सहारे सपा चुनावी वैतरणी पार होने की आस लगाए है। जबकि भाजपा बीते चुनाव की तरह ही इस बार भी सभी जातियों के वोट मिलने का पक्का यकीन किए हुए है। दूसरी ओर बसपा व कांग्रेस के समर्थक भी अपने परंपरागत वोटरों के सहारे जीत का दावा करने में लगे हैं।
भाजपा प्रत्याशी कुशाग्र सागर ने कहा कि जनता ने इस बार भी उन्हें आशीर्वाद दिया है। बसपा जिन वोटों को अपने कैडर का बताती है, वह भी उनके साथ आ गए हैं। सपा प्रत्याशी आशुतोष मौर्य ने कहा कि एक्जिट पोल में जो दिखाया जा रहा है, वह धरा रह जाएगा। बिसौली के साथ ही पूरे प्रदेश में जीत रहे हैं। बसपा प्रत्याशी जयपाल सिंह का कहना था कि बसपा को कमतर आंकना गलत है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रज्ञा यशोदा ने बताया कि सपा भाजपा से नाराज वोटर उनके साथ हैं। संवाद