फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022

कैबिनेट मंत्री की दौड़ में महेश गुप्ता, हरीश को भी मिल सकता है मौका

Sat, 12 Mar 2022 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022
बदायूं। जिले में भाजपा को इस चुनाव में तीन ही सीटें मिली हैं पर सपा के कथित गढ़ में वोट बैंक और जनाधार बढ़ने से पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। जिले से इस बार फिर एक विधायक को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। महेश गुप्ता के कैबिनेट मंत्री बनने की संभावना ज्यादा बताई जा रही है तो यह भी कहा जा रहा है कि हरीश शाक्य को भी मौका मिल सकता है।
विज्ञापन

शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता योगी सरकार में नगर विकास राज्यमंत्री थे। सदन में सीएम योगी के अलावा भगवा वस्त्रधारी वही विधायक दिखते हैं। इसके अलावा उन्होंने कोरोना खत्म न होने तक अन्न न खाने की सौगंध ले रखी है। इससे पहले वह कई साल तक आतंकवाद खत्म न होने तक अन्न ग्रहण न करने का प्रण पूरा कर चुके हैं।
विज्ञापन

उनके नगर विकास राज्यमंत्री कार्यकाल के अंतिम दौर में शहर में सीवर लाइन प्रस्तावित हुई थी जो उनकी बड़ी उपल ब्धि कही जा सकती है। हालांकि उनके कार्यकाल में शहर की खराब सड़कें, जलभराव व अन्य बिंदुओं पर सवाल उठते रहे पर दोबारा से जनता ने उन्हें शहर विधायक बनाकर यह भी साबित किया कि उनका विकल्प फिलहाल दूसरा नहीं था। ऐसे में उनके दोबारा मंत्री बनने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। पार्टी सूत्र तो यहां तक कह रहे हैं कि इस बार उन्हें कैबिनेट दर्जा भी मिल सकता है। शहर सीट पर लगातार दूसरी बार जीत हासिल करने वाले अकेले विधायक भी वहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, संगठन कार्यकर्ता से पहली ही बार में रिकार्ड वोटों से विधायक बने हरीश शाक्य को भी मंत्री बनाने की चर्चा है। बता दें कि शेखूपुर सीट के विधायक धर्मेंद्र शाक्य के हार जाने के बाद हरीश ही जिले में शाक्य वर्ग का इकलौता चेहरा हैं। मंत्रिमंडल में युवा जोश के साथ ही जातीय समीकरण साधने को वरीयता दी गई तो हरीश का दांव भी लग सकता है। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह लगातार दूसरी बार जीतकर पहचान बना चुके हैं। पार्टी में उनके अच्छे संपर्क होने की बात कही जा रही है, इससे उनके समर्थक उन्हें मंत्री पद का मजबूत दावेदार बता रहे हैं। हालांकि पार्टी संगठन स्तर पर अभी इस तरह की चर्चा से इनकार किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता से इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि मंत्रिमंडल का गठन शीर्ष नेतृत्व करेगा। अभी इस मामले में कुछ कहना जल्दबाजी होगी। जिला स्तर से अभी ऐसा कोई इनपुट भी नहीं मांगा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed