फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022

मतगणना स्थल पर रात भर डटे रहे सपाई, खुफिया अमला रहा चौकस

Thu, 10 Mar 2022 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022
बदायूं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेसवार्ता के बाद जिस तरह कार्यकर्ता सक्रिय दिख रहे हैं उससे खुफिया अमला और ज्यादा चौकन्ना हो गया है। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी सतर्क हैं, उन्होंने शहर में घूमकर लोगों से अपील की कि वे घरों में बैठकर चुनाव नतीजे देखें। निर्देश दिए गए हैं कि कहीं भी भीड़ एकत्र न होने पाए।
विज्ञापन

ईवीएम की सुरक्षा को लेकर तमाम तरह की अफवाहें उड़ रहीं हैं। इसको लेकर मंगलवार रात जिले के सपा प्रत्याशी और उनके कार्यकर्ता मंडी समिति पहुंच गए थे। उन्होंने मंडी समिति के इर्दगिर्द डेरा डाल दिया। उन्होंने मतगणना के दौरान गड़बड़ी की भी आशंका जताई है। वहीं पुलिस प्रशासन लगातार दावा कर रहा है कि ईवीएम पूर्ण सुरक्षा में है। मतगणना के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। बावजूद इसके कहीं गाड़ियों में ईंट-पत्थर और लाठी डंडे रखने की तो कहीं बक्से लदे वाहनों की वीडियो वायरल कर भ्रांतियां फैलाने की कोशिश की जा रही है। इससे पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। सभी ग्रामीण इलाकों में अपराधी छवि के लोगों को घरों में रहने की चेतावनी दी गई है। बुधवार शाम डीएम दीपा रंजन और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने भी शहर में वाहनों से भ्रमण किया। लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से घरों में रहकर चुनाव नतीजे देखने की अपील की गई।
विज्ञापन

-
एसएसपी बोले-एक जगह एकत्र न हो भीड़, ईंट-पत्थर भी हटाए
मतगणना को लेकर पुलिस-प्रशासन बेहद चौकन्ना है। बुधवार शाम मतगणना के संबंध में सभी पुलिस अधिकारियों और थानेदारों के साथ एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने कहा कि पुलिस कर्मियों की जहां ड्यूटी लगी है। वे यह ध्यान रखें कि वहां पर किसी प्रकार के ईंट पत्थर न पड़े हों। कहीं पर भीड़ एकत्र न हो। जिले में धारा 144 लागू है। चुनाव आयोग भी सख्ती से काम ले रहा है। इससे किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मतगणना स्थल और उसके आसपास ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। बिना पास के किसी व्यक्ति को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। सभी सुरक्षा कर्मियों के खाने पीने की व्यवस्था कर दी गई है। इससे किसी को कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है। वह ड्यूटी जिम्मेदारी के साथ निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ककराला का बताकर ईवीएम का वीडियो किया वायरल
बुधवार को एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ जो ककराला का बताया जा रहा है। एक डीसीएम में कई बक्से लदे हैं। वीडियो बनाने वाला जबरन गाड़ी के ड्राइवर से उसमें ईवीएम होने की बात कह रहा है। ड्राइवर कह रहा है कि इसमें ईवीएम हैं जो प्रशिक्षण के लिए ले जाई जा रहीं हैं। हालांकि गाड़ी कहां हैं और उसे कहां भेजा गया है। इसकी कोई पुष्टि नहीं है।

-
दातागंज और हजरतपुर से वाहनों में ईंट पत्थर लाने का शोर
मतगणना से पूर्व जिले में तमाम तरह की अफवाहें उड़ रहीं हैं। शाम के समय एक अफवाह ये भी उड़ी कि दातागंज और हजरतपुर इलाके से जो वाहन शहर की ओर आ रहे हैं उनमें ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे रखे गए हैं। इस पर भाजपा नेता भी चौकन्ने हो गए हैं। क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह ने अफसरों से वाहनों की चेकिंग कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed