{"_id":"620ac38e209f890df93966ad","slug":"badaun-145-vidhan-sabha-2022-bisauli-142-vidhan-sabha-2022-sahaswan-143-vidhan-sabha-2022-bilsi-144-vidhan-sabha-2022-shekhupur-146-vidhan-sabha-2022-dataganj-147-vidhan-sabha-2022-badaun-news-bly475499429","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहला-पहला वोट, पहली-पहली बार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहला-पहला वोट, पहली-पहली बार
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने बाद कुंवारगांव के युवा काफी उत्साहित दिखे। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। लोकतंत्र के महापर्व में पहली बार मतदान करने वालों में अलग ही उत्साह देखने को मिला। युवा मतदाताओं ने चुनावी पिच पर बल्लेबाजी करते हुए अपने मताधिकार का उपयोग किया। सुबह से शाम तक मतदान करने के लिए युवा मतदान केंद्रों पर कतार में लगे दिखे। वोट किसे दिया, इस बारे में ज्यादातर खुलकर नहीं बोले। हालांकि कुछ ने प्रत्याशी तो कुछ ने पार्टी को आधार बनाकर वोट डालने की बात स्वीकारी।
-
पहली बार वोट डालकर काफी अच्छा लग रहा है। अपनी पंसद के अनुसार और युवाओं के हित में कार्य करने वाले को ध्यान में रखकर वोट दिया है। वोट डालने को लेकर सूची में नाम आने के बाद ही काफी उत्साहित थी।
-नेहा खानम, शहबाजपुर-सहसवान
-
अब तक अपने बड़ों और साथियों को ही वोट करते देखता था। मेरी भी इच्छा होती थी कि वोट डालूं, लेकिन उम्र 18 वर्ष से कम होने की वजह से वोट नहीं बन पाया था। मैंने अपनी पसंद के प्रत्याशी को वोट दिया। सभी को देशहित में वोट करना चाहिए।
विज्ञापन
- मोनिका, कटिन्ना, कादरचौक
-
मेरा वोट इसी बार के विधानसभा चुनाव में बना है। आज मैंने पहली बार मतदान किया है। अब तक अपने परिवार को मतदान करते हुए देखा है, लेकिन खुद वोट करके बहुत अच्छा लगा है। हमने ऐसे जनप्रतिनिधि को चुना है, जो सर्व समाज के साथ चलने वाला दिखाई दे।
- सविता, कादरचौक
-
सरकार चाहे कोई भी आए, शिक्षा के क्षेत्र में अहम सुधार होना चाहिए। अगर किसी राज्य की शिक्षा की बुनियाद ही मजबूत नहीं है, तो वह राज्य विकास नहीं कर सकता। इसी सोच को आगे रखकर अपना वोट दिया है।
-अमरकांत, कुंवरगांव
-
मैंने जिस दिन वोट बनवाने के लिए फार्म भरा था, उसी दिन से वोट डालने को लेकर काफी उत्साहित थी। आज पहली बार मतदान किया है। वोट डालकर अच्छा लगा है। वोट डालना सबका अधिकार है। हमेशा नागरिकों को अपने वोट का प्रयोग करना चाहिए। मैंने अच्छा काम करने वाली पार्टी के प्रत्याशी को चुना है।
-जयेंद्र, कुंवरगांव
-
आजादी के बाद आज तक सियासी दलों ने लोगों को झूठे वादों के सिवाय कुछ नहीं दिया। अब लोग जागरूक हो गए हैं। लोग वर्तमान में वोट की ताकत जान चुके हैं। पहली बार वोट देकर अच्छा लग रहा है।
- मेहरुन्निशा, रमजानपुर